✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी के लिए कक्षाएं प्रारम्भ
मुरलीधर व्यास कॉलोनी के गीता आश्रम में ए टू जेड समस्या समाधान समिति की ओर से वसंत पंचमी के अवसर पर बुधवार को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कक्षाएं प्रारंभ हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजशेखर पुरोहित थे। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया। समिति अध्यक्ष एडवोकेट गौरव किराडू ने बताया कि संस्था द्वारा राजस्थान न्यायिक सेवा, रीट, पटवारी, कांस्टेबल, कनिष्ठ सहायक और शीघ्र लिपिक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कक्षाएं लगाई प्रारम्भ की गई हैं। उन्होंने बताया कि कक्षाओं के दौरान निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप समयबद्ध तैयारी करवाने के साथ समय-समय पर मॉडल टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी मोहनलाल किराडू ने की। उन्होंने बदलते समय में युवाओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया। इस अवसर पर पंडित संजय भारद्वाज ने विधि विधान से सरस्वती पूजन करवाया। प्रियंका पुरोहित ने आभार जताया तथा संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया। इस अवसर पर वरिष्ठजन एवं युवा मौजूद रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...