✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
अवैध परिवहन करते वन विभाग टीम ने दो ट्रक पकड़े, जिला प्रशासन ने मैच नही, दिल जीता’
बीकानेर, 27 जनवरी। वन विभाग इगानप स्टेज द्वितीय बीकानेर स्टाफ द्वारा रविवार रात्रि में 682 आरडी, मुख्य नहर पर नाका बंदी कर शीशम का अवैध परिवहन करते दो ट्रक पकड़े हैं।
उप वन सरंक्षक भीम सिंह सोलंकी ने बताया कि अवैध परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर 682 आरडी मुख्य नहर पर नाका बंदी की गई। इसके दौरान 750 आरडी की ओर से तिरपाल से ढके हुए ट्रक आने पर रोककर तलाशी ली गई। जिसमें शीशम की लकड़ी भरी हुई थी। ट्रक को वन विभाग परिसर में ले जाया गया। इतनी देर में एक अन्य ट्रक देवासर की ओर गाड़ी भगा ले गया। पीछा करके उस ट्रक को देवासर के पास रूकवाकर तलाशी लेने पर लकड़ी पाई जाने पर 682 आरडी पर वन विभाग परिसर में लाया गया।
उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से अवैध परिवहन की शिकायतें प्राप्त होने पर स्टाफ को सचेत किया हुआ है। लकड़ी भरे वाहनों को तिरपाल से ढक कर ले जाया जा रहा था ताकि वन अधिकारी/कर्मचारियों की निगाहों से बचा जा सके। लकड़ी व्यापारियों द्वारा किसानों के खेतों से शीशम आदि खरीदकर अन्य जगहों पर भिजवाई जा रही थी। इनके विरूद्ध वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में वन सुरक्षा समितियों के साथ किसानों को पेड़ों को नहीं कटवाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
-------
रोमांचक मैच में जिला प्रशासन ने मैच नही, दिल जीता’
बीकानेर, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर रविवार को जिला प्रशासन व रेलवे के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 114 रन बनाए, जिसमें सेंगर ने 27 रनों के योगदान दिया।
जिला प्रशासन की ओर से गेंदबाजी करते हुए जगदीश किराड़ू ने 3 ओवर में 14 रन देकर 03 विकेट चटकाए। नितिन, हरिनारायण (कप्तान) व अभिषेक पुरोहित ने 2-2 विकेट व रेवंत सिंह ने 1 विकेट हासिल किया...
जवाबी हमले में जगदीश किराड़ू ने 13 गेंदों में 21 रन बनाए जिसमे 3 लगातार चैकों सहित कुल 4 चैके शामिल थे। नीतिन ने 29 रनों का योगदान दिया। ओपनर के रूप में मनीष जोशी व रोहित विश्नोई ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन टीम निर्धारित ओवर में 96 रन बना सकी। इस तरह रेलवे ने इस मुकाबले को 18 रन से जरूर जीता लेकिन रेलवे ने भी जिला प्रशासन के प्रयास को सराहा। रेलवे की ओर से इंद्रजीत ने अच्छी गेंदबाजी की।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...