✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
महबूब बख्श चिश्ती का उर्स संपन्न हुआ
बीकानेर 27 जनवरी ! पीर महबूब बख्श चिश्ती का 57 वां उर्स सोमवार की शाम मोहल्ला चूनगरान मस्जिद में कुल की रस्म के साथ संपन्न हुआ । जायरीन पर पवित्र जल का छींटा दिया गया ! संदल और शीरनी वितरित की गई ।
सज्जादानशीन पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती ने चिश्ती बाबा का शिजरा पढ़ा । मस्जिद के इमाम कारी पीर मोहम्मद साबिर चिश्ती ने फातेहा पढ़ी । कारी सैयद शोहेब हुसैन चिश्ती ने देश में अमन चैन की दुआ की । कार्यक्रम में पीर हाफिजुल्लाह चिश्ती, पीरजादा मुहम्मद सलीम चिश्ती सहित चिश्ती परिवार के गणमान्य शामिल थे । कार्यक्रम में हाफिज फरमान अली, हाफिज अब्दुल हमीद, हाफिज बिशारत अली, हाफिज शफीकुर्रहमान, मोइनुद्दीन जामी ने कुरान का पाठ किया । मोहल्ले की मिलाद पार्टी ने चिश्ती बाबा की शान में मनकबत सुनाकर भाव विभोर कर दिया ।
उर्स प्रवक्ता अशफ़ाक़ कादरी ने बताया कि उर्स के समापन पर नगर के विभिन्न भागों से चादर के जुलुस निकले, जायरीन ने चिश्ती बाबा के मजार पर चादर और अक़ीदत के फूल चढाकर अमन की दुआ मांगी । उर्स कमेटी की ओर से बड़ी देग चढ़ाई गयी जिसका तबर्रुक घर घर में बांटा गया । उर्स के अवसर पर लंगर के आयोजन किये गए ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...