सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
ईसीबी के छात्रो का सुयश: केयर्न एनर्जी द्वारा कैंपस प्लेसमेंट में किया गया चयन
विश्व में एनर्जी सेक्टर की अग्रणी कम्पनी केयर्न एनर्जी केम्पस द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में अध्ययनरत विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट किया गया l ईसीबी की ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट आफिसर डा. ऋचा यादव ने बताया कि दो दिन की गहन चयन प्रक्रिया द्वारा केयर्न एनर्जी ने इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के मेकेनिकल विभाग के तीन छात्र और इलेक्ट्रीकल विभाग के विद्यार्थियों का 6.5 लाख सालाना पैकेज पर चयन किया गया। प्रतिभागी कई दौर की परीक्षाओं एवं साक्षात्कार से गुजर कर इस चयन के हकदार बने।
वहीँ केयर्न एनर्जी ने 3 विद्यार्थियों का इंटर्न के तौर पर सिलेक्शन किया है. जिसमे विद्यार्थियों को केयर्न एनर्जी द्वारा सघन ट्रेनिंग करवाई जाएगी इस हेतु केयर्न एनर्जी द्वारा विद्यार्थियों को स्कालरशिप भी मुहैया करवाई जाएगी। सम्पूर्ण ट्रेनिंग सफलता पूर्वक किये जाने पर विद्यार्थियों को अगले वर्ष प्लेसमेंट में फायदा भी मिलेगा।
इससे पहले सोफ्टवेयर क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों जैसे टीसीएस, सन आर्क ने भी विद्यार्थियों का अच्छे पैकेज पर चयन किया जिसमे टी सी एस ने 4 तथा सनआर्क ने 3 विद्यार्थियों का चयन किया । ईसीबी कॉलेज में आने वाले महिनों कई ओर ख्यातनाम कम्पनियां प्लेसमेंट के लिए आने वाली है। कॉलेज स्टाफ एवं प्राचार्य डॉ जयप्रकाश भामू ने कॉलेज की इस सफलता पर प्रसन्नता प्रकट की।
इन विद्यार्थियों का हुआ केयर्न एनर्जी में 6.5 लाख सालाना पर चयन
शशी गौतम, वैशाली गिरधर, पलाश अगरवाल, संयम त्यागी, तमन्ना शर्मा
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...