Type Here to Get Search Results !

मीणा महासभा का राज्य स्तरीय नववर्ष मिलन समारोह सलावद में आयोजित





सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤












🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️

मीणा महासभा का राज्य स्तरीय नववर्ष मिलन समारोह सलावद में आयोजित,                          समाजाप्त कुरुतियों को दूर करने का लिया संकल्प, युवाओं को नशे से दूर करने के लिए राज्य भर में चलाएंगे अभियान..                                      बीकानेर..अखिल भारतीय (आदिवासी) मीणा महासभा का राज्य स्तरीय नववर्ष मिलन समारोह एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन करौली जिले के सलावद में महासभा के राष्ट्रीय संस्थापक नाहरसिंह सलावद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के पूर्व उपसचिव रमेशचंद्र मीणा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें नशा नहीं करना चाहिए नशा समाज को खोखला करता है एवं स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है। हमें लड़का  एवं लड़की में भेद नहीं करना चाहिए। पूर्व उपसचिव मीणा ने कहा कि आप जमीन उपलब्ध करवाएं गौशाला में बनवा दुगा। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव शिवराम गढ़खेडा एवं प्रदेश संयोजक सोहनलाल मीणा ने कहा कि महासभा समाज में व्याप्त कुरुतियों दहेज प्रथा,बाल विवाह, नुक्ता प्रथा का विरोध करती है ओर इन्हे समाज में से समाप्त करने के लिए कार्य किया जा रहा है। महासभा के राष्ट्रीय संस्थापक नाहरसिंह सलावद ने महासभा समाज हित के कार्यों के लिए हमेशा तैयार है। समारोह में गायक कलाकार बाबूलाल सेनी मंडावरी, भूरसिंह बोलीं, नवल दुआचडी की ओर से मीणा गीत एवं धार्मिक भजनों कि प्रस्तुति दी गई। समारोह में पधारें सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश व जिला पदाधिकारियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय संस्थापक नाहर सिंह सलावद,भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के पूर्व सचिव रमेशचंद्र मीणा, राष्ट्रीय सचिव शिवराम गढखेड़ा, प्रदेश मुख्य संयोजक सोहनलाल मीणा,पवन आमलीपूरा,अविनाश मीणा, सौरव मीणा,आशीष अभय पूरा,सहित बनारसी,फिरोज भाई, उदय सिंह,छगा मीणा,रामावतार मीणा, पुखराज मीणा, शिवराम मीणा सहित पंच पटेल मौजूद रहे।                                       ......कार्यकारिणी का हुआ निर्वाचन..                रमेश राष्ट्रीय तो सोहन बने महासभा के प्रदेशाध्यक्ष..    अखिल भारतीय आदिवासी मीणा महासभा की कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। राष्ट्रीय संस्थापक नाहर सिंह सलावद ने बताया कि कार्यकारणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र मीणा रेनी, राष्ट्रीय महासचिव शिवराम गढ़खेड़ा, प्रदेशाध्यक्ष सोहनलाल मीणा सहित करौली जिलाध्यक्ष पद पर पवन मीणा आमलीपुरा  एक वर्ष के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।सभी को राष्ट्रीय संस्थापक नाहरसिंह सलावद ने शपथ दिलाई एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।






📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies