सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नवगठित रोट्रेक्ट मिडटाउन का गठन
अध्यक्ष ऋषभ जोशी, सचिव यशवंत शांखला ने ली शपथ
अध्यक्ष ऋषभ जोशी, सचिव यशवंत शांखला ने ली शपथ
रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन ने दिया रोट्रेक्ट को उनका चार्टर
बीकानेर, रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन द्वारा प्रायोजित नवगठित रोट्रेक्ट क्लब मिडटाउन का चार्टर अध्यक्ष ऋषभ जोशी, सचिव यशवंत शांखला व उनकी टीम को विधिवत सौपा गया| क्लब सचिव ऋषि आचार्य ने बताया कि नवगठित रोट्रेक्ट मिडटाउन के चार्टर अध्यक्ष के रूप में ऋषभ जोशी, चार्टर सचिव के रूप में यशवंत शांखला, उपाध्यक्ष नितिन चुरा ने व कोषाध्यक्ष अमित आचार्य सहित नई कार्यकारिणी ने शपथ ली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश चुरा, सहायक प्रान्तपाल महेंद्र गट्टानी व ग्वालियर से पधारे डी.आर.आर. कौशल साहू ने रोट्रेक्ट अध्यक्ष व रोट्रेक्ट सचिव को शपथ दिलाकर कोलर पहनाई व चार्टर सर्टिफिकेट दिया| ऋषभ जोशी ने पुरे कार्यकाल की योजना सदन में रखी, उन्होंने बताया की उनका सेवाकार्य क्षेत्र ज्यादातर ग्रामीण इलाके में रहेगा|
कार्यक्रम के दौरान रोटरी कार्यकारी अध्यक्ष शशि बिहाणी व उपस्थित अतिथिगण रोट्रेक्ट मिडटाउन के विशेष अभियान हेलमेट पहनने के जागरुकता अभियान "हर्ट योर हेलमेट, नोट योर हेड - वियर ऐ हेलमेट" की शुरुआत करने हेतु बनाए गए बैनर का विमोचन किया| साथ ही रोट्रेक्ट एडवाइजर आशीष चुरा व रोट्रेक्ट टीम द्वारा बच्चो के पढने हेतु ग्यारह हज़ार की राशि अनुदान दी गयी|
कार्यक्रम का संचालन अक्षय व्यास व नितिन चुरा ने किया| कार्यक्रम आयोजन मे क्लब चार्टर अध्यक्ष विमल चांडक, गुलाब सोनी, श्रीलाल चांडक, नवरतन अग्रवाल, घनश्याम रामावत, राजेश पारीक, मोहित चुरा, अमित आचार्य, दुष्यंत आचार्य ने मुख्य भूमिका निभाई।
समारोह मे शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ वरिष्ठ रोटे. प्रदीप गुप्ता, अम्बुज गुप्ता, अर्पित अग्रवाल, अनीश अहमद, माया चांडक, नविता सोनी, घनश्याम कोठारी ने कार्यक्रम मे शिरकत की|

📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...