सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, नागौर, सीकर, झुंझुनूं एवं जैसलमेर : मूंग उत्पादक 63 केन्द्रों पर 10 प्रतिशत पंजीयन सीमा को बढ़ाया, किसान बुधवार से करा सकते है पंजीयन
7 जिलों के 6 हजार से अधिक किसान होंगे लाभान्वित
अब तक 522 करोड़ के मूंग एवं मूंगफली की हो चुकी है खरीद
341 करोड़ का भुगतान, 28 हजार 546 किसानों के खातों में हुआ जमा
पहली बार उपज बेचान के 4 दिवस के भीतर किसानों के खाते में राशि हो रही है जमा
जयपुर, 3 दिसम्बर।प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता श्री नरेश पाल गंगवार ने मंगलवार को बताया कि बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, नागौर, सीकर, झुंझुनूं एवं जैसलमेर जिलों में क्रय केन्द्र की क्षमता के अनुसार कुछ केन्द्रों पर पंजीयन पूरा हो चुका है। उक्त जिलों में अधिक मूंग उत्पादन की स्थिति में 63 केन्द्रों पर पंजीयन की सीमा को 10 प्रतिशत और बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार, 4 दिसम्बर से इन जिलों में पंजीयन पुनः प्रारम्भ हो जाएगा।
श्री गंगवार ने बताया कि 2 लाख 44 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द, सोयाबीन एवं मूंगफलीके लिए पंजीयन करा लिया है। उन्होंने बताया कि 327 खरीद केन्द्र स्थापित किये गये है। मूंग के लिए 1 लाख 25 हजार 671 किसानों ने पंजीयन कराया है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से मूंग के 63 केन्द्रों पर 6 हजार 732 किसानों को फायदा मिलेगा।
उन्होंने बताया कि राज्य में मूंग एवं मूंगफली की 227 केन्द्रों पर 2 दिसम्बर तक 43 हजार 269 किसानों से 81 हजार 939 मीट्रिक टन की मूंग एवं मूंगफली की खरीद हो चुकी है। जिसकी राशि 522.30 करोड़ रूपये है। उन्होंने बताया कि 28 हजार 546 किसानों को 341.10 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है।
प्रबंध निदेशक, राजफैड, श्रीमती सुषमा अरोड़ा ने बताया कि किसानों को शीघ्र भुगतान हो इसके लिए वेयर हाउस ई-रिसिप्ट सेवा प्रारंभ की गई है। राज्य में यह पहली बार हुआ है जब किसान द्वारा उपज बेचान करने के 3 से 4 दिवस के भीतर ही भुगतान सीधा उसके खाते में हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिसमें से मूंग के लिए 58 हजार 230 व मूंगफली के लिए 24 हजार 274 किसानों को दिनांक आवंटित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां से भी खरीद के नए प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं, उस पर उचित कार्यवाही की जा रही है।
श्रीमती सुषमा अरोड़ा ने बताया कि 2 दिसम्बर तक 30 हजार 806 किसानों से 378.51 करोड़ रूपये मूल्य का 53 हजार 689 मीट्रिक टन मूंग एवं 12 हजार 463 किसानों से 143.79 करोड़ रूपये मूल्य की 28 हजार 250 मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि किसानों से निर्बाध रूप से खरीद की जा रही है।
उन्होंने बताया कि किसानों की समस्या के समाधान हेतु राजफैड स्तर पर टोल फ्री हेल्पलाईन नम्बर 1800-180-6001 पर प्रातः 9 से 7 बजे तक किसान अपनी समस्याओं को हेल्पलाईन नम्बर पर दर्ज करा सकते हैं अथवा अपनी शिकायत/समस्या को लिखित में राजफैड मुख्यालय में स्थापित कॉल सेन्टर पर rajfed. kisansamadhan@gmail.com पर मेल भेज सकते है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...