सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
गुजरात के विद्यार्थियों ने जानी आइएबीएम की गतिविधियां
बीकानेर, 27 नवंबर। नवसारी कृषि विश्वविद्यालय, गुजरात के एएसपीईई कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान (आइएबीएम) के एमबीए (कृषि व्यवसाय प्रबंधन) के 33 विद्यार्थियों ने बुधवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के आइएबीएम का भ्रमण किया। डाॅ. अमिता शर्मा ने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों से संबंधित प्रजेंटेशन दिया। विद्यार्थियों ने संस्थान के स्मार्ट क्लासेज, पाठ्यक्रम, प्रवेश एवं परीक्षा प्रक्रिया सहित विभिन्न अनुभागों के कार्यों की जानकारी ली। नवसारी कृषि विश्वविद्यालय की ओर से डाॅ. भावेश चौधरी और चिराग भी विद्यार्थियों के साथ रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्राध्यापकों से संवाद भी किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...