सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
शौचालय निर्माण केे आवेदन के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन
बीकानेर, 28 नवम्बर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शुक्रवार को विशेष शिविर आयोजित कर शौचालय निर्माण एवं स्वीकृति से वंचित पात्र परिवारों से आवेदन लिये जाएंगे। राज्य सरकार ने दिसम्बर तक सभी ग्राम पंचायतों में शत प्रतिशत शौचालय निर्माण करने का फैसला किया है। इस आशय का प्रमाण-पत्र सभी विकास अधिकारियों को 30 नवम्बर तक जिला परिषद् भिजवाना होगा। शौचालयों के निर्माण के बाद सभी लाभार्थियों को 15 दिसम्बर तक ब्लाॅक स्तर से प्रोत्साहन राशि का भुगतान कर दिया जायेगा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...