सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
*काठमांडू ..अणुव्रत समिति के सेवा भावी अध्यक्ष ज्योति कुमार जी बेगानी राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित ...
दिनांक 02/11/19 अणुव्रत समिति के अध्यक्ष भामाशाह दानवीर आदरणीय ज़्योति कुमार जी बेगानी द्वारा छठ पूजा व्यवस्थापन तथा सामाजिक सेवाओं में विशिष्ट योगदान देने हेतु कमलपोखरी छठ पूजा समाज द्वारा आयोजित नौवां छठ पर्व समारोह के प्रमुख अतिथि सम्मानीय नेपाल की राष्ट्रपति श्रीमती विद्या देवी भण्डारी द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया गया।ललित मरोटी के अनुसार आदरणीय ज्योति कुमार जी बेगानी तन मन धन से हर समाज को निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएँ प्रदान करते रहे है इनका समाज को दिया योगदान वंदनीय है ! सेंकडो लोगो की उपस्थिति में अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष श्रीमान कन्हैयालाल जी सुराणा, पंकज जैन,तेयुप के पूर्व अध्यक्ष सुशील नाहटा , नवरतन चोरड़ीया,पवन सेठीया,वर्तमान अध्यक्ष प्रभात नाहटा ,मंत्री राकेश बाफणा,महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमति प्रेमा नाहटा,अमिता नाहटा, मंत्री पिंकी लुनिया ,सरकक्षक जतन देवी दुगड़,सरोज देवी दुगड़ सहित समाज की समस्त संघ-संस्थाओं के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...