सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर 3.11.2019 । सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के बैनर तले वेटरनरी ऑडिटोरियम बीकानेर में बहुजन समाज का सम्मान समारोह व स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉक्टर आर .पी. नायक ने सामाजिक उत्थान पर चर्चा करते हुए बताया की धन अर्जित करना ही मानव जीवन के लिए पर्याप्त नहीं होता बल्कि समाज के प्रति भी कुछ उत्तर दायित्व बनता है अपने विकास के साथ अन्यों के विकास के विषय में भी प्रयास करने चाहिए l
जुगल हाटिला ने शैक्षणिक उत्थान पर जोर देते हुए कहा की नैतिक शिक्षा वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से लोग दूसरों में नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं यह कार्य घर, स्कूल ,मंदिर, जेल, मंच या किसी सामाजिक स्थान में किया जा सकता है। उन्होंने बताया शिक्षा हमारे ज्ञान, कुशलता, आत्मविश्वास व नेतृत्व में सुधार करती है, शिक्षा परिपक्वता लाती है और समाज के बदलते परिवेश में रहना सिखाती है यह सामाजिक विकास आर्थिक वृद्धि व तकनीकी उन्नति का रास्ता है। सुरेंद्र जी जेएनयू के छात्र ने युवाओं के बारे में बताया किसी भी समाज और देश के विकास के लिए उसकी युवा पीढ़ी का स्वावलंबी होना नितांत आवश्यक है ।
डॉ पुष्पेंद्र रंगा ने आर्थिक उत्थान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आर्थिक उत्थान निरंतर ,नीति निर्माताओं और समुदाय की जीवन स्तर के विशिष्ट स्तर के आर्थिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की ठोस कार्यवाही है ।
डॉ बी.आर .बायल ने बताया सामाजिक एकता के बिना समाज का विकास संभव नहीं है उन्होंने कहा कि त्याग के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है।
डॉ विमला जी ने बताया कि हमें महिला सशक्तिकरण के स्थान पर समाज की मानसिकता के सशक्तिकरण की आवश्यकता है। इसके बाद एल.आर . बिबान और डॉक्टर मुकेश वाल्मीकि का स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मान किया गया और पन्नालाल प्रेमी हकदार वरिष्ठ पत्रकार का स्मृति चिन्ह , शाल और साफा और अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया। और साथ ही बहुजन समाज की अन्य आठ प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप परिहार ,सहायक निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...