सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
क्षमता संवर्धन ही प्रबंध का मूल: प्रो. चारण
बीकानेर। प्रायोगिक ज्ञान, क्षमता संवर्धन तथा समस्या समाधान प्रबंधक के मूल लक्षण हैं जिन्हें विकसित करना ही प्रबंध पाठ्यक्रमों का उद्धेश्य होना चाहिए. ये विचार बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हाकमदान चारण ने विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट संकाय की बोर्ड ऑफ़ स्टडीज की बैठक में विशेषज्ञों के समक्ष व्यक्त किये. प्रो. चारण ने नैतिक मूल्यों, इंडस्ट्री इंस्टिट्यूट इंटरेक्शन, कार्य करने की प्रवत्ति और राष्ट्र के विकास पर आधारित पाठ्यक्रम को समय की मांग बताया. उन्होंने वर्तमान कॉर्पोरेट जगत के अनेकानेक केस स्टडीज के माध्यम से विशेषज्ञों को समझाया कि मानव संसाधन का प्रबंध ही वास्तविक प्रबंध और स्वयं को मैनेज करना ही सबसे बड़ा मैनेजमेंट है.
प्रो. चारण ने बताया कि एमबीए के इंडस्ट्री आधारित पाठ्यक्रम हेतु विशेष पाठ्यक्रम निर्माण समिति में डॉ गौरव बिस्सा को चेयरमैन बनाया गया है. मानव संसाधन प्रबंध के क्षेत्र में अजमेर के डॉ अमित शर्मा, वित्त प्रबंध के क्षेत्र में बीकानेर के डॉ नवीन शर्मा, मार्केटिंग के क्षेत्र में जोधपुर के डॉ अभिषेक सोनी व डॉ शीतल सोनी, तथा प्रायोगिक विषयों के अध्यापन के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की डॉ हेम आहूजा व डॉ अलका स्वामी को प्रभारी नियुक्त किया गया है.
आज हुई बैठक में विश्वविद्यालय के अकादमिक निदेशक डॉ वाईएन सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय उत्तम मूल्यों और प्रायोगिक विधियों के साथ शिक्षण देने हेतु कटिबद्ध है. उन्होंने विश्वविद्यालय के रैंकिंग सिस्टम के विषय में जानकारी दी. बैठक में सर्वसम्मति से एमबीए द्वितीय सेमेस्टर का सिलेबस पारित किया गया.
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...