सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
एसकेआरएयूः विश्वविद्यालय के ‘कस्टमर हायरिंग सिस्टम’ की राष्ट्रीय स्तर पर हुई सराहना
बीकानेर, 25 नवंबर। कृषि यंत्र एवं मशीनरी परीक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी इंजी. विपिन लढ्ढा ने सोमवार को कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय द्वारा हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय वर्कशाॅप में भाग लिया तथा केन्द्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
इंजी. लढ्ढा ने बताया कि वर्कशाॅप में देश के समस्त 35 कृषि यंत्र परीक्षण केन्द्रों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी निभाई। अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव अश्विनी कुमार मौजूद रहे।
लढ्ढा ने अपने प्रजेंटेशन में केन्द्र की वर्ष भर की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केन्द्र द्वारा गत वर्ष 75 तथा इस वर्ष अब तक 60 कृषि यंत्रों एवं मशीनों का परीक्षण किया है। इससे लगभग 70 लाख रुपये आय हुई है। उन्होंने केन्द्र द्वारा नवाचार के रूप में प्रारम्भ किए गए ‘कस्टमर हायरिंग सिस्टम’ के बारे में बताया तथा कहा कि केन्द्र द्वारा निर्धारित किराए एवं समय अवधि के लिए किसानों को उच्च तकनीक वाले कृषि यंत्र एवं उपकरण किराए पर दिए जा रहे हैं।
लढ्ढा ने बताया कि इसके अच्छे परिणाम आ रहे हैं। वर्कशाॅप के दौरान बीकानेर के इस माॅडल की सराहना की गई तथा दूसरे केन्द्रों पर भी इसे लागू किए जाने का सुझाव दिया गया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बीकानेर के अलावा उदयपुर में कृषि यंत्र परीक्षण केन्द्र हैं। यहां लगभग नौ राज्यों के कृषि यंत्र परीक्षण के लिए आते हैं। निर्धारित मापदण्डों पर खरा उतरने के बाद ही यह यंत्र केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा सब्सिडी पर किसानों को उपलब्ध करवाए जाते हैं।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...