सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
*बीकानेर आये रेलवे जीएम ने रख दिया शहर की दुखती रग पर हाथ*
*मुकेश पूनिया*
बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के महाप्रबंधक आंनद प्रकाश ने शनिवार को अपने बीकानेर आगमन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कोटगेट रेलवे फाटकों की समस्या को राजनीतिक मसला बताते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन इस समस्या का समाधान करने के लिये तैयार है,लेकिन यह मामला बीजेपी और कांग्रेस की सियासी खींचतान में फंसा हुआ है। मजे कि बात यह रही कि बीकानेर की दुखती रग बन चुके इस मामले में रेलवे जीएम ने साफ तौर पर कहा कि यहां दो मंत्रियों से जुड़े इस मामले में दोनों मंत्री मिलकर प्रयास करें तभी समाधान होगा। फिलहाल यह मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण रेलवे जीएम ने थोडी सी बातचीत के इस मामले में चुप्पी साध ली। जानकारी में रहे कि कोटगेट रेलवे फाटक शहर के लोगों की सबसे बड़ी पेरशानी बने हुए है,इन फाटकों पर सुबह से शाम तक लगातार ट्रेफिक जाम रहने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है,इनफाटकों की समस्या का समाधान करने के लिये तत्कालीन बीजेपी सरकार ने आरओबी का प्रोजेक्ट पास किया था,इसके लिये बजट भी आंवटित कर दिया। लेकिन कांग्रेस की राजनीति से प्रेरित केईएम रोड़ के कुछ व्यापारियों ने इसका विरोध करते हुए आंदोलन शुरू कर दिया और फिर हाईकोर्ट में अपील दायर कर आरेओबी का निर्माण शुरू होने से पहले ही रूकवा दिया। कांग्रेस यहां आरओबी की जगह रेलवे बाईपास बनाना चाहती है। बातचीत में रेलवे जीएम ने बीकानेर रेलवे मंडल की रेलों के विस्तार एवं यात्री सेवाओं में सुधार के मुद्दे पर पूछे गये सवाल में कहा कि बीकानेर में यात्रियों के बढते भार को देखते हुए रेल सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है,अनेक बड़ी ट्रेनों को बीकानेर रेलवे मंडल से जोड़ा गया है। उन्होने कहा कि फिलहाल रेलवे का सुरक्षा और संरक्षा पर फोकस है,इसके अलावा स्वच्छता के लिये बड़े कदम उठाये जा रहे है। उन्होने कहा कि बीकानेर मंडल में रेलवे से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता से किया जा रहा है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...