सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री आनन्द प्रकाश द्वारा बीकानेर रेलवे का दौरा
श्री आनन्द प्रकाश , महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे ने आज दिनांक 23.11.19 को बीकानेर में दौरा किया ।
महाप्रबंधक महोदय ने श्री संजय कुमार श्रीवास्तव , मंडल रेल प्रबंधक, बीकानेर सहित मंडल के सभी अधिकारियों से मंडल के कार्यों की प्रगति के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा आगामी समय में रेलवे के इस मंडल में किए जाने वाले यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि हेतु प्रयासों की सराहना की । इस बीच उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए। उनके अनुसार मंडल में पहले से काफी सुधार हुआ है।आशा व्यक्त की कि मंडल के कर्मचारी और अधिक कुशलता से कार्य करते रहेंगे।
महाप्रबंधक महोदय ने सभी मान्यता प्राप्त युनियनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर कर्माचारियों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन लिए व उनके समाधान का आश्वासन दिया । महाप्रबंधक महोदय ने प्रेस तथा मिडिया कर्मियों के उपस्थित सदस्यों से भी मुलाकात की तथा उनसे सुझाव व समस्याएं जानी व यथा संभव इस पर कार्यवाही का आश्वासन दिया ।
निरीक्षण के दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे के विभागाध्यक्ष, बीकानेर मण्डल के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...