सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर । 26 नवंबर 1949 को आत्मार्पित हुए
भारतीय संविधान की 70 वीं वर्षगांठ पर यहां अनेक
आयोजन हुए। संविधान की विशेषताएं बताने के साथ
संविधान के प्रति निष्ठावान बने रहने की शपथ ली गई।
न्यायालय परिसर में मनाया गया
70वां संविधान अंगीकृत दिवस
मंगलवार को जिला एवम् सेशन न्यायाधीश मदनलाल
भाटी के निर्देशन में न्यायालय परिसर में जिला विधिक
सेवा प्राधिकरण व बार कांउसिल बीकानेर के संयुक्त
तत्वावधान में संविधान अंगीकृत दिवस मनाया गया।
जिसमें न्यायालय के सभी न्यायिक अधिकारीगण, बार
संघ अध्यक्ष मुमताज अली भाटी, राजस्थान बार कौंसिल
के सदस्य कुलदीप शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता गणेश चौधरी
व समस्त न्यायालय के कर्मचारीगण द्वारा भाग लिया गया।
सचिव पवन कुमार अग्रवाल द्वारा भारत के संविधान की
प्रस्तावना व भारत के संविधान में उल्लेखित मूल कर्तव्यों
की जानकारी प्रदान की गयी इसके साथ समस्त
उपस्थितगण को भारत के संविधान में उल्लेखित कर्तव्यों
का पालन करने की शपथ भी दिलवायी गई तथा साथ ही
हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। न्यायाधीश मदन लाल
भाटी के निर्देशानुसार बीकानेर न्यायक्षेत्र व समस्त तालुका
न्यायालयों के न्यायिक अधिकारीगण, पैनल अधिवक्तागण
व पीएलवी द्वारा सरकारी व गैर सरकारी स्कुल, कॅालेज,
महाविद्यालयों, निजी शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों व
पंचायत समितियों में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का
आयोजन किया गया।
70वें संविधान अंगीकृत दिवस के
दिन लगभग 1 लाख से भी अधिक आमजन को संविधान
की प्रस्तावना व मूल कर्तव्यों से अवगत कराया गया तथा
आर्टिकल 51ए के प्रावधानों का पाठन करवाया गया। बार
एसो. की ओर से न्यायिक अधिकारियों एवं वकीलों के
सामूहिक आयोजन में संविधान की प्रस्तावना व मूल
अधिकारों का पठन किया गया व राष्ट्र की एकता
अखण्डता, समानता आदि मूल कर्तव्यों के प्रति सभी
अधिवक्ता बन्धुओं ने एवं न्यायिक अधिकारीगण एवं
कर्मचारीगण ने शपथ ली। आयोजन में वक्ताओं ने कहा
कि हमारा संविधान दुनिया में सबसे बड़ा लिखित
संविधान है और प्रत्येक धर्म, जाति एवं वर्ग के लोगों का
अपने-अपने विश्वासों के अनुसार रहने और विकास
करने का अधिकार है और संविधान में प्रद ा किया गया
है। आयोजन में बार अध्यक्ष मुमताज अली भाटी,
रामकिशन कड़वासरा, सचिव शिवपाल सिंह सियाणा,
सभापति गणेश चौधरी, सदस्य कुलदीप शर्मा व किशन
सांखला, रतनसिंह राठौड़, संजय गौतम, चतुर्भुज
सारस्वत, असद रजा भाटी, मोहसिन कुरैशी, असगर
अली, विजयपाल सिंह, श्रीमती राजकुमारी पुरोहित आदि
सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित थे साथ ही इस कार्यक्रम में
न्यायाधीशगण सर्वश्री मदनलाल भाटी, जिला एवं सत्र
न्यायाधीश रामावतार सोनी, बलदेव राज बेनिवाल,
विक्रमसिंह भाटी, राजेश शर्मा, निहालचंद आदि न्यायिक
अधिकारीगण उपस्थित थे। मंच पर संबोधन न्यायिक
अधिकारी श्री पवन अग्रवाल द्वारा किया गया एवं संविधान
की शपथ दिलाई गई।
राबाउप्रावि अलख सागर फड़बाजार
संविधान दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रीति क्लब के
अध्यक्ष श्री घनश्याम कल्याणी, विशिष्ट अतिथि नारायण
डागा, नारायण द माणी, श्रीमती कामिनी कल्याणी, नीलम
कल्याणी इनर व्हील
क्लब, नरेश कुमार विरमानी रहे। इस
अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत
किया। नरेश जी द्वारा संविधान की जानकारी दी गई।
चेतराम अध्यापक द्वारा मूल अधिकारों की जानकारी दी
गई। श्रीमती पूनम विरमानी प्र.अ. द्वारा बाल अधिकारों की
जानकारी दी गई। घनश्याम कल्याणी व कामिनी कल्याणी
ने स्वेटर वितरित किये। श्रीमती नीलम कल्याणी, शीला
डागा, शशि कोठारी इनर व्हील क्लब द्वारा बच्चों को
अल्पाहार वितरित किया।
राजकीय विधि पीजी कॉलेज
विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य
विषय था, ''भारत के संविधान निर्माण में भीमराव
अंबेडकर का योगदानÓÓ। प्राचार्य डॉ. भगवानाराम
बिश्नोई ने कहा कि हमारी संविधान सभा ने सामाजिक,
आर्थिक, राजनीतिक न्याय तथा विचाार अभिव्यक्ति,
विश्वास की स्वतंत्रता एवं व्यक्ति की गरिमा व राष्ट्रीय
की एकता व अखण्डता को सुनिश्चित करने की
संकल्पना को साकार किया। मु य वक्ता डॉ. कुमुद
जैन ने कहा कि डॉ. अ बेडकर संविधान के शिल्पकार
थे। सहायक आचार्य किशनलाल, श्रीमती रेखा
आचार्य , श्रीमती मीनाक्षी कुमावत, डॉ. कुलदीप सिंह,
डॉ. शिव शंकर व्यास ने संविधान दिवस की मह ाा
पर प्रकाश डाला।
बीकानेर। संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय
जनता पार्टी देहात जिला बीकानेर ने अंबेडकर सर्किल
स्थित संविधान निर्माता महामना डॉ. बाबा साहेब
भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
एवम् पुष्पाँजलि अर्पित किये। भाजपा देहात अध्यक्ष व
नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने बाबा साहेब के
बनाये संविधान के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान के दायरे में भारत का
लोकतन्त्र निरन्तर मजबूत हुआ है एवम् दुनिया का
सबसे सफल लोकतन्त्र बन गया है। पुष्पांजली
कार्यक्रम में देहात भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत,
जिला महामन्त्री सवाई सिंह तंवर, अशोक भाटी, जिला
उपाध्यक्ष कुंभाराम सिद्ध, पूराराम ढाका सहित अनेक
पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर जाकर नवाया शीश
नापासर । ग्राम पंचायत नापासर के पं्रागण में
संविधान दिवस पर ग्राम सभा का आयोजन सरपंच
चंपालाल ओझा की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें बड़ी
संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को उप सरपंच
रामकिशन सोनी, ग्राम विकास अधिकारी भागीरथ
आचार्य, सचिव जगदीश प्रसाद शर्मा, मोडाराम, रवि
वर्मा आदि ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ
दिलवाई। सरपंच ओझा ने संविधान निर्माता बाबा
साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति श्रद्धा व्यक्त
करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान के
तहत सभी भारत वासियों को समानता का अधिकार
दिया है। जिससे आज देश एकजुट होकर विकास की
राह पर अग्रसर है। ग्राम विकास अधिकारी भागीरथ
आचार्य ने मौलिक अधिकारों के बारे में बताया। अन्य
वक्ताओं ने भी भारतीय संविधान की विशेषता पर
प्रकाश डाला।
केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान
बीछवाल, बीकानेर स्थित केन्द्रीय शुष्क् बागवानी संस्थान,
बीकानेर में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विधि
महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. कांति कुमार कोचर ने
आज के समय में संविधान की रक्षा करने के लिए
संविधानवाद पर बल देने का आह्वान किया। संस्थान के
निदेशक प्रो. (डॉ) पी.एल. सरोज ने संस्थान के बारे में
विस्तार से जानकारी दी। मु य तकनीकी अधिकारी प्रेम
प्रकाश पारीक ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कृषि महाविद्यालय
अधिष्ठाता प्रो. आई. पी. सिंह ने देश की एकता,
अखण्डता, समप्रभुता और समानता के अधिकार पर
संविधान की भूमिका पर प्रकाश डाला। निबंध प्रतियोगिता
आयोजित की गई। संविधान के प्रति निष्ठा रखने संबंधी
शपथ ली। उधर, गृह विज्ञान महाविद्यालय में अधिष्ठाता
प्रो. दीपाली धवन ने शपथ दिलाई तथा संविधान के बारे
में बताया।
बीजेएस रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय
वरिष्ठ व्याख्याता सुरेश भाटिया ने संविधान की प्रस्तावना
एवं संविधान के प्रावधानों के बारे में स्वयंसेवकों को
अवगत कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनन्त जोशी
ने स्वयंसेवकों को संविधान के मूलभूत अधिकारों की
जानकारी दी डॉ. रीतेश व्यास ने स्वयंसेवकों को संविधान
के मूलभूत अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी
दी। पूर्व वरिष्ठ व्याख्याता नारायण प्रसाद ख़त्री के निधन
पर 2 मिनट का मौन रखा गया।
श्री जैन पीजी कॉलेज
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि
संविधान एक ऐसा नियम उपनियम है जिसके द्वारा स पूर्ण
देश को प्रभावी रूप से संचालित किया जा सके।
व्या याता मधु सोलंकी प्रकाश चन्द्र कड़ेला, मोती लाल,
एकता सुथार , व्या याता डॉ. सीमा जैन ने विचार रखे।
संचालन डॉ. भारती सांखला ने किया।
उ ार पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल
बीकानेर सहित सभी स्टेशनों पर इस अवसर पर संविधान
की प्रस्तावना का पाठन एवं मूल कर्तव्यों की जानकारी दी
गई। बीकानेर में भी श्री संजय कुमार श्रीवास्तव, मंडल
रेल प्रबंधक, बीकानेर द्वारा सभी अधिकारियों तथा
कर्मचारियों को संविधान दिवस की प्रस्तावना के
सामूहिक वाचन करवाया गया।
दिव्यांग सेवा संस्थान
कार्यक्रम अध्यक्षा रेखाराम पन्नू, मु य अतिथि जुगल
हटिला तथा विशिष्ट अतिथि डॉ पुष्पेंद्र कुमार ने संविधान
की मह ाा पर प्रकाश डालते हुए इसे सभी के लिए
प्रेरणास्रोत बताया। डॉ. बीआर बायल, शिक्षक संघ
अ बेडकर के जिलाध्यक्ष रोहिताश कुमार कांटिया ने
सोहनलाल गोयल प्रदेश सभाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ
अ बेडकर आदि ने संस्थान की गतिविधियों को सराहा।
संस्था प्रधान जेठाराम, सुभाष तंवर, च पालाल देश प्रेमी,
महेंद्र कुमार, राजेश कुमार, सुमन शर्मा, मोनिका जीनगर,
भवरलाल ने विचार रखे।
अभियान्त्रिकी महाविद्यालय बीकानेर
प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश भामू शपथ दिलाई गयी। इस दौरान
डॉ. प्रवीण पुरोहित, डॉ. श्रद्धा परमार, डॉ. प्रीति नरूका,
डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. अतुल गोस्वामी व अन्य स्टाफगण
उपस्थित थे।
श्रमदान कर मनाया संविधान दिवस
राप्रावि राजीव नगर बीकानेर के बच्चों को संविधान की
विशेषताओं से अवगत कराया गया साथ ही मौलिक
कर्तव्यों की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर शाला
स्टाफ व बच्चों ने जय हिंद पार्क में श्रमदान कर स्वच्छ
भारत का सपना साकार करने का संकल्प भी लिया।
विद्यालय के अध्यापक हुकमचंद चौधरी ने बताया कि
विद्यालय के सभी बच्चे हमेशा इसी पार्क में खेलते हैं
इसलिए सर्व सहमति से महीने के अंतिम शनिवार को
हमेशा श्रमदान करने का निर्णय भी लिया गया।
राउप्रावि प्रह्लाद की ढाणी
प्रधानाध्यापक नदीम अहमद ने कहा की हमारा संविधान
विश्व में अत्यंत प्रतिष्ठित है -
क्योंकि हमारे देश के विद्वानों
ने बहुत मेहनत से सोच विचार कर सभी धर्म जाति
संप्रदाय आदि का ध्यान रखते हुए संविधान का निर्माण
किया कार्यक्रम की प्रभारी अध्यापिका हेमलता गोदारा ने
बच्चों को संबोधित करते हुए सरल भाषा में संविधान के
विषय में जानकारी दी कुमारी आईना और कुमारी करिश्मा
ने सविधान विषय पर अपने विचार प्रकट किए।
अध्यापक प्रह्लाद राम सिगड़ और करणी सिंह राठौड़ ने भी
बच्चों को संबोधित किया वसविधान दिवस के उपलक्ष में
एक पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई विभिन्न
कक्षाओं के बच्चों ने सवैंधानिक जानकारी से संबंधित
चित्र उकेर कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रहलाद की ढाणी में संविधान दिवस मनाया गया इस अवसर पर सर्वप्रथम विषय का प्रवर्तन करते हुए प्रधानाध्यापक नदीम अहमद ने कहा की हमारा संविधान विश्व में अत्यंत प्रतिष्ठित है क्योंकि हमारे देश के विद्वानों ने बहुत मेहनत से सोच विचार कर सभी धर्म जाति संप्रदाय आदि का ध्यान रखते हुए संविधान का निर्माण किया कार्यक्रम की प्रभारी अध्यापिका हेमलता गोदारा ने बच्चों को संबोधित करते हुए सरल भाषा में संविधान के विषय में जानकारी दी कुमारी आईना और कुमारी करिश्मा ने सविधान विषय पर अपने विचार प्रकट किए ।
अध्यापक प्रह्लाद राम सिगड़ और करणी सिंह राठौड़ ने भी बच्चों को संबोधित किया वसविधान दिवस के उपलक्ष में एक पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने सवैंधानिक जानकारी से संबंधित चित्र उकेर कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...