सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सनम, निर्दलियों की निकल पड़ेगी
-✍️ मोहन थानवी
बीकानेर । नगर निगम चुनाव के इन दिनों पल-पल रंग बदल रहे बीकानेर के राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में अंततः नामांकन की अंतिम तिथि आ पहुंची, मगर प्रमुख दोनों राजनीतिक दलों में प्रत्याशियों को लेकर उपजा द्वन्द्व जारी है। यहां तक की बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची 4 नवंबर को सूर्योदय से पूर्व निकाल दी, लेकिन कांग्रेस की सूची सूर्यास्त तक भी भी अटकी रही। स्थिति इससे भी आगे की यह है कि सुबह जारी हुई भाजपा की सूची में वंचित रहे आशार्थियों में से कुछ के समर्थकों ने विरोध के स्वर मुखर कर दिए है। संभवतया ऐसी ही आशंका से दूसरा प्रमुख दल बचना चाहता है, यह कयास भी राजनीतिक हलकों के जानकार व्यक्त कर रहे हैं। इसी दौर में यह भी कयास लग रहे हैं कि स्थिति को देखते हुए निर्दलीय और सनम के प्रत्याशियों की तो निकल पड़ेगी । इसकी वजह में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दलों के नाराज कार्यकर्ता सनम और निर्दलीय प्रत्याशियों के पाले को मजबूत कर सकते हैं जिसका परिणाम बोर्ड गठन के समय है यह सामने आ सकता है की बहुमत लेने वाले प्रमुख राजनीतिक दल को जीत जाने वाले सनम और निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन जुटाना पड़ जाए। बहरहाल नामांकन की अंतिम तिथि की पूर्व संध्या पर शहर के जगमग होने पर
कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के चयन का काम लगभग पूरा कर लिया है। इसके साथ ही जिनके नाम फाइनल किए गए हैं उन्हें नामांकन दाखिल करने का इशारा भी कर दिया है। हालांकि पार्टी के नेता प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची को लेकर पूछे जा रहे सवाल पर चुप्पी साध रहे हैं। इधर, कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची का बेसब्री से इंतजार है।
जानकार बताते हैं कि कांग्रेस ने 80 में से अधिकांश वार्डों पर प्रत्याशी तय कर लिए है, कुछ वार्डों पर टिकट को लेकर हालांकि अब भी द्वन्द्व जारी है। ऐसे वार्डों में कांग्रेस के लिए जिताऊ प्रत्याशी की तलाश के साथ-साथ सभी नेताओं की सहमति बनाना मुश्किल हो रहा है। बहरहाल, कांग्रेस की ओर से कई वार्डों में प्रत्याशी लगभग फाइनल कर दिए हैं।

📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...