सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
उप-महापौर का चुनाव बुधवार को
बीकानेर, 24 नवम्बर। बीकानेर नगर निगम के उप-महापौर चुनाव की प्रक्रिया बुधवार 27 नवंबर को शुरू होगी। रिटर्निंग अधिकारी मेघराज सिंह मीणा ने बताया कि बुधवार को 10 बजे नगर निगम सभागार में बैठक प्रारंभ होगी। नामांकन पत्र सुबह 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 11ः30 बजे से की जाएगी। अगर कोई अभ्यर्थी अपना नाम वापस लेना चाहे, तो दोपहर 2 बजे तक ले सकता है। मतदान दोपहर 2ः30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के तुरन्त बाद मतगणना की जाएगी।📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...