सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
- abhayindia.com
सस्पेंस : बीकानेर महापौर चुनाव :: भाजपा का अपने पार्षदों पर पूरा भरोसा... सही है या...
बीकानेर नगर निगम के मेयर पद को लेकर चल रही सियासी सरगर्मियों के बीच भाजपा की बाड़ेबंदी में कांग्रेस की ओर से सेंध मारने की खबरें जोर पकडने लगी है। इससे भाजपा के रणनीतिकार अलर्ट मोड पर आ गए हैं। कांग्रेसी रणनीतिकारों से जुड़े सूत्रों का दावा है कि भाजपा के 19 पार्षद असंतुष्ट हैं, जो हमारा काम बना देंगे।
इधर, भाजपा खेमें के रणनीतिकारों ने अपने पार्षदों पर पूरा भरोसा जताते हुए दावा किया है कि मेयर पद के लिये सियासी माहौल बिगाडऩे पर तुली कांग्रेस इस तरह की झूठी अफवाहें फैला रही है। बीजेपी का एक भी पार्षद कांग्रेस के संपर्क में नहीं है, बल्कि कई कांग्रेसी पार्षदों ने हमारी मेयर पद की उम्मीदवार सुशीला कंवर के पक्ष में वोट देने का भरोसा दिया है। भाजपा रणनीतिकारों ने बताया कि पार्टी हमनें पार्षदों की बाड़ाबंदी नहीं की है, बल्कि ज्यादातर नये चेहरे जीत कर आये है, इसलिये उन्हे प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
पुख्ता खबर यह भी मिली है कि कांग्रेसी सैंधमारी से बचने के लिये बीजपी के रणनीतिकारों ने अपने पार्षदों को सिरसा के डेरे से दूसरी जगह भिजवा दिया है और शहर भाजपा के एक पदाधिकारी ने इसकी पुष्टि भी कर दी है कि ऐहतियात के तौर पर भाजपा पार्षदों को नये जगह पर शिफ्ट किया गया है। अपने खेमे में सेंधमारी की खबरों के बीच मेयर पद की दावेदार सुशीला कंवर के ससुर गुमानसिंह राजपुरोहित भी अपने नजदीकियों के साथ बाड़ाबंदी स्थल पर पहुंच गए हैं।

📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...