सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
समाज को आईना दिखाती ‘‘आतशे-क़ल्बो-जिगर’’
गुलाम मोहियुद्दीन माहिर की ग़ज़लों में रूहानियत के साथ-साथ आम आदमी का आक्रोश और उसकी पीड़ा भी महसूस की जा सकती है। माहिर की ग़ज़लें समाज को आईना दिखाने का काम बखूबी करती है। यह कहना था सुप्रसिद्ध साहित्यकार और लोक कला मर्मज्ञ डॉ. श्रीलाल मोहता का जो श्री नरेन्द्र सिंह ऑडिटोरियम में सोशल प्रोग्रेसिव सोसाइटी बीकानेर द्वारा गुलाम मोहियुद्दीन माहिर के दूसरे ग़ज़ल संग्रह ‘‘आतशे-क़ल्बो-जिगर’’ के विमोचन कार्यक्रम में बतौर अध्यक्ष उद्गार व्यक्त कर रहे थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौलाना अब्दुल वाहिद अशरफी ने गुलाम मोहियुद्दीन माहिर को आवाम का शाइर बताते हुए इनकी प्रतिबद्धता की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उम्मीद जाहिर की कि बहुत जल्द इनका कलाम फिर से प्रकाशित होगा।
अतिथियों का स्वागत करते हुए सोशल प्रोग्रेसिव सोसाइटी बीकानेर के अध्यक्ष नदीम अहमद नदीम ने गुलाम मोहियुद्दीन माहिर के ग़ज़ल संग्रह पर विचार प्रकट करते हुए कहा कि माहिर बीकानेरी भीड़ से हटकर लिखने वाले ऐसे शाइर हैं जिनके कलाम की प्रतीक्षा इनके प्रशंसकों को हमेशा रहती है।
गुलाम मोहियुद्दीन माहिर ने विमोचन के पश्चात प्रथम कृति अपने बच्चों राना और अयान को भेंट करते हुए अपने लेखन का प्रेरणा स्रोत बताया।
उर्दू रचनाकार श्रीमती सीमा भाटी ने गुलाम मोहियुद्दीन माहिर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विशेष तौर से टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी फनकार का परिचय उसकी रचनात्मक अभिव्यक्ति से होता है और जब रचनात्मकता की बात होती है तो गुलाम मोहियुद्दीन माहिर की ग़ज़लें एक अलग ही अहसास करवाती है। सीमा भाटी ने कहा कि माहिर बीकानेरी बतौर शाइर एक बहुत संवेदनशीन इन्सान है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्बोधन करते हुए राष्ट्रीय एकता संस्थान के अध्यक्ष और समाजसेवी हाफिज फरमान अली ने कहा कि गुलाम मोहियुद्दीन माहिर के कलाम में राष्ट्रीय एकता के सूत्र भी मौजूद है तथा इनकी बहुत सी ग़ज़लें आम आदमी में बहुत मकबूल है।
विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र जोशी साम्प्रदायिक सद्भाव एवं समरसता के दृष्टिकोण से गुलाम मोहियुद्दीन माहिर की ग़ज़लों का विश्लेषण किया और इन्हें राष्ट्रीय एकता मजबूत करने वाला शाइर बताया।
‘‘आतशे-क़ल्बो-जिगर’’ पर पत्रवाचन करते हुए डॉ. शकीला बानो ने इनकी रचनाओं का विस्तृत अध्ययन प्रस्तुत करते हुए कहा कि इनकी रचनाओं को पढ़ने से माहिर बीकानेरी के व्यक्तित्व का सहज अन्दाज लगाया जा सकता है कि यह जो व्यावहारिकता में कार्य करते हैं उसका अक्स इनकी रचनाओं में देखने को मिलता है। शाइर रवि शुक्ल ने भी ‘‘आतशे-क़ल्बो-जिगर’’ पर अपने उद्गार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में समाजसेवी एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ अल्लाहदीन निर्वाण ने गुलाम मोहियुद्दीन माहिर को कि़ताब का स्मृति चिन्ह भेंट किया वहीं सुप्रसिद्ध कलाकार पेंटर धर्मा ने माहिर साहब का स्कैच अपनी ओर से भेंट किया।
सोशल प्रोग्रेसिव सोसाइटी के उपाध्यक्ष संजय जनागल ने संस्था की गतिविधियों विशेषतः साहित्यिक अवदान की चर्चा करते हुए कहा कि भविष्य में संस्था द्वारा निरंतर उत्कृष्ट साहित्य का प्रकाशन किया जाता रहेगा एवं गुमनाम रचनाकारों के साहित्य प्रकाशन पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।
इस अवसर पर डॉ. श्रीलाल मोहता, मौलाना अब्दुल वाहिद अशरफी, हाफिज फरमान अली, राजेन्द्र जोशी, डॉ. शकीला बानो, सीमा भाटी एवं ज्योतिप्रकाश रंगा को स्मृति चिन्ह संस्था की ओर से भेंट किये गये।
कार्यक्रम में बुलाकी शर्मा, जीत सिंह, हरीश बी शर्मा, डॉ. सुलक्षणा दत्ता, इमरान अहमद, इमरोज नदीम, अरमान नदीम, जहीन बीकानेरी, बृजेन्द्र गोस्वामी, अल्लादीन निर्वाण, अब्दुल रऊफ राठौड़, अयान, अल्ताफ अहमद, डॉ. भंवर भादाणी, विजय शर्मा, वली मोहम्मद गौरी, जब्बार बीकाणवी, मौलाना इरफान नौमानी, मुकता तैलंग, चन्द्रप्रकाश जोशी, अरूण कुमार शर्मा, इम्तियाज अहमद, मोहम्मद शाकिर, लक्ष्मण आचार्य, सरदार अली पडि़हार, नन्दकिशोर सोलंकी, रवि पुरोहित, संजय श्रीमाली, संजय पुरोहित, फकरूदीन, डॉ. मेघना शर्मा, डॉ. मंजू कच्छावा, डॉ. पी.के. चमौली, डॉ. मोहम्मद फारूक चौहान, सरल विशारद, पूनमचन्द गोदारा, ओमप्रकाश सारस्वत, विप्लव व्यास, अहमद हारून कादरी, प्रमोद कुमार शर्मा, नन्दकिशोर पुरोहित, गौरीशंकर आचार्य, रहमान बादशाह, मईनुदीन कोहरी, राजाराम स्वर्णकार, हासिम अली, मिस्तरी आबिद हसन, योगेन्द्र पुरोहित, राना माहिर, विकास पारीक, कमल किशोर पारीक, मुकुल जोशी, कुंवर नियाज मोहम्मद, लालचन्द जैदिया, अमित गोस्वामी, शेर मोहम्मद आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध मंच संचालक ज्योतिप्रकाश रंगा ने किया तथा एडवोकेट शमशाद अली ने आंगतुकों का आभार व्यक्त किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...