सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
गंगा तट की-सी मौजों में 500 पुजारी महाआरती करवाकर यादगार बनाएंगे कोलायत मेला, नगाड़ों-घंटियों से गूंजेगा कपिल सरोवर
कोलायत मेला - जिला कलक्टर ने कोलायत मेला पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी ली और कहा कि 11 व 12 नवम्बर को आयोजित इस मेले को भव्यता प्रदान की जायेगी। रंगीन फव्वारे और रंगबिरंगी रोशनी से कपिल मुनी सरोवर को सजाया जायेगा। उन्होंने कहा कि 11 नवम्बर को राजस्थानी लोक संस्कृति और भजनों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में राजस्थान के विेभिन्न अंचलों से आए कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी कोलायत को निर्देश दिए कि पूरे कोलायत को साफ-सुथरा रखा जाए। कही पर भी गंदगी नहीं होनी चाहिए।
महाआरती का आयोजन-जिला कलक्टर ने कहा कि गंगामाता जी की आरती की तर्ज पर कोलायत के पवित्र सरोवर के घाटों पर महाआरती का आयोजन किया जायेगा। सभी घाटों पर घन्टे, नगाडे़ बजाए जायेंगे। करीब 10 मिनट तक सरोवर की आरती के लिए लगभग 500 पुजारियों को शामिल किया जायेगा। इसमें साधु-संतों की भागीदारी करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि महाआरती के बाद कपिल मुनी मंदिर परिसर में (घाट) पर अन्य मंदिरों में भी आरती करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि कपिल सरोवर और उसके घाटों पर बड़ी संख्या में दीपदान का कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि पूर्णिमा की शाम को भव्य व दिव्य बनाने के सभी प्रयास किए जायेंगे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...