सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पुरुष नसबंदी पखवाड़ा
28 से सेवा वितरण सप्ताह शुरू
जिला अस्पताल, परिवार सेवा संस्थान व ग्लोबल हॉस्पिटल में प्रतिदिन एनएसवी सेवाएं
बीकानेर। पुरुष नसबंदी पखवाड़े के तहत बुधवार 28 नवम्बर से शुरू हो रहे सेवा वितरण सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण एनएसवी सेवाएं मिलेंगी। डिप्टी सीएमएचओ (प.क.) डॉ. योगेन्द्र तनेजा ने बताया कि जिला अस्पताल, परिवार सेवा संस्थान, रानी बाजार व ग्लोबल हॉस्पिटल में प्रतिदिन नियत सेवा दिवस आयोजित कर सर्जन की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। 28 नवम्बर को सीएचसी नोखा व श्रीडूंगरगढ़ पर, 29 को सीएचसी नापासर व गड़ियाला पर, 30 को सीएचसी गजनेर व महाजन पर, 1 दिसंबर को यूपीएचसी न. 1 अणचाबाई अस्पताल व केसर देसर जाटान पर, 2 को सीएचसी खाजूवाला, 3 को सीएचसी कोलायत तथा 4 दिसंबर को सीएचसी लूणकरणसर व पीएचसी दुलचासर पर नियत सेवा दिवस का आयोजन होगा। इनमे एनजीओ एफआरएचएस व रुद्राक्ष फाउंडेशन की बड़ी भागीदारी रहेगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...