सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
दीपावली त्यौहार को देखते हुए कानून एवं व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने बाजारों में गश्त शुरू कर दी है। कलक्टर कुमारपाल गौतम तथा पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देशों की पालना में विभिन्न थानों की पुलिस ने प्रभावी गश्त व्यवस्था शुरू कर दी ।
इसी क्रम में कोतवाली थाने के कार्यवाहक थानाधिकारी किसना राम विश्नोई (सहायक उपनिरीक्षक) के नेतृत्व में मय जाब्ता सोनारो का मोहल्ला, कोचरो का चौक, ढढों का चौक, रागड़ी चौक, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, दाऊजी रोड, कोटगेट दरवाजा, सब्जी मंडी, जेल रोड आदि क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...