सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
थाने के करीब झपटमारों के कुप्रयास को पत्रकार की मां ने किया असफल
बीकानेर। गुरुवार को सुबह पत्रकार
बच्छराज भूरा की मातुश्री विमला
बाई सुबह 6:15 बजे तेरापंथ
भवन से घर आ रही थीं तभी
गंगाशहर थाने के थोड़ा आगे अणुव्रत
मार्ग पर एक जने ने उनके गले
में पहनी सोने की चेन पर झपट्टा मार
लिया।
लेकिन श्रीमती
विमला देवी नेे हिम्मत दिखाते हुए
एक हाथ से चेन को पकड़े रखा व
दूसरे हाथ में पकड़ी छड़ी से झपटमार
के हाथ में मारना शुरु कर दिया जिससे
चोर के हाथ से चेन छूट गई। श्रीमती
विमला बाई का भाई
सूरजमल उसी वक्त अपने घर से
स्कूटी लेकर निकला था उन्होंने
झपटमारों का पीछा किया। लेकिन चेन
झपटमार मौके से भाग गये। बताया
जा रहा है कि चोर सफेद कार में
सवार होकर आये थे। उपस्थित
मोहल्लावासियों एवं मीडियाकर्मियों
ने कहा कि थाने के पास ही
ऐसी घटना होना बड़ी ही शर्मनाक और चिंता वाली
बात है।
इससे ये साफ जहिर है कि
झपटमारों के मन से अब पुलिस का
भय खत्म हो चुका है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...