सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
रैली निकाली, रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय के छात्रों ने अनेक आयोजन किए
रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय में आज गांधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री के अवसर पर रासेयो की दोनों इकाईयों के द्वारा एक संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। रासेयो स्वयंसेवकों ने एक वृक्ष एक वर्ष संकल्प लिया जिसमें स्वयंसेवकों ने अपने सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित सरोकारों को आगे बढाते हुए संकल्प लिया कि अक्टूबर माह में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा तथा साथ ही पूरे वर्षभर तक उनकी सार सम्भाल करने की जिम्मेदारी का निर्वहन किया जाएगा। इससे पूर्व स्वयंसेवकों ने एक संकल्प रैली का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का सम्पूर्ण बहिष्कार करने तथा उसके भण्डारण, वितरण तथा विक्रय को पूरी तरह से बन्द करने के लिए सामान्य लोगों को प्रेरित किया।
इसके पष्चात रासेयो इकाईयों के द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय डूंगर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. एन के व्यास थे। विषिष्ट अतिथि के रूप में डूंगर महाविद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. वी के ऐरी थे।
डॉ. व्यास ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जीवन चर्या ही उनकी सीख है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को महापुरूषों की जीवन से सीख लेनी चाहिए और विधि विद्यार्थी होने के नाते उनका दायित्व है कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ मिलकर उनको प्रेंरित करने का कार्य करना चाहिए।
डॉ. ऐरी ने स्वयंसेवकों से कहा कि महात्मा गांधी ने सदैव निर्धन, वंचित, उपेक्षित वर्गो के लिए कार्य किया। इसके साथ ही लालबहादुर शास्त्री ने सादगी तथा सद्व्यवहार के साथ जीवन जीया। दोनों ही महापुरूषों का भारतीय समाज हमेषा ऋणी है तथा स्वयंसेवकों और सामान्य जन को उनके जीवन आदर्षो से सीख लेकर जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए।
स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनन्त जोषी ने स्वयंसेवकों से कहा कि महात्मा गांधी ने अपने पूरे जीवन काल में कभी भी कथनी और करनी में अन्तर नहीं किया वो जैसा वक्तव्य लोगों के सामने रखते थे वैसा ही व्यक्तित्व उन्होंने जीया। तथा लालबहादुर शास्त्री ने भी अपने पूरे जीवन काल में सादगी और व्यवहार की जो मिसाल पेष की वो स्वयं अपने आप में सीखने लायक है। डॉ. जोषी ने कहा कि सभी स्वयंसेवकों तथा हम सभी को उनके जीवन आदर्षो से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उसको उतारना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन रासेयो प्रभारी डॉ. रीतेष व्यास ने किया।
इसके पष्चात स्वयंसेवकों ने महात्मागांधी के 150 वे जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में राजकीय डूंगर महाविद्यालय में आयोजित रक्तदान षिविर में रासेयो प्रभारी डॉ. रीतेष व्यास, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बालमुकुन्द व्यास, डॉ. शराफत अली के नेतृत्व में हिस्सा लेकर रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में भी स्वयंसेवकों ने बढचढ कर हिस्सा लिया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...