सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
शिक्षकों की मांगों के
समाधान को ज्ञापन
बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ
(अंबेडकर) के प्रदेश सभाध्यक्ष सोहन
लाल गोयल के नेतृत्व में संघ
पदाधिकारियों ने प्रारंभिक जिला शिक्षा
अधिकारी प्रेम शंकर झा को ज्ञापन
सौंपकर शिक्षकों की मांगें पूरी करने का
आग्रह किया। जिलाध्यक्ष रोहिताश्व
काटिया ने बताया कि 2017 में नियुक्त
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के वेतन
नियमितिकरण व स्थायीकरण आदेश
जल्द जारी करने,2012 रिशफल परिणाम
में नियुक्त वरिष्ठता का लाभ देने, शिक्षकों
के लंबित प्रकरण एवं एसीपी व सातवे
वेतन आयोग एरियर का भुगतान दीपावली
से पूर्व करने एवं एमडीएम योजना के
अंतर्गत पोषाहार की एवं दुग्ध की बकाया
राशि एसएमसी खातों में जमा करवाने की
मांगें मुय हैं। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश
सभाध्यक्ष सोहनलाल गोयल, जिलाध्यक्ष
रोहिताश्व काटिया, खाजूवाला तहसील
अध्यक्ष सावन खान, जिला प्रवक्ता
रतनलाल पवार, दीनदयाल जनागल,
साजिद अहमद , गोपाल जाम, भवानी
शंकर, भगवान बानिया, मनजीत मेवाड़ा,
बाबूलाल पन्नू, अशोक, मगाराम वर्मा
जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...