सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पुष्करणा समाज : अब समाजोत्थान कार्यों के सरकारी इमदाद संभव, श्री अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद का रजिस्ट्रेशन करवाया
बीकानेर। श्री अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद का रजिस्ट्रेशन करवाया गया है। इस संस्था के द्वारा पूरे भारत में पुष्करणा समाज के बच्चों को शिक्षा में आने वाली समस्याओं को दूर किया जाएगा व समाज में व्याप्त कुरीतियों को हटाने का प्रयास किया जाएगा। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज को एक सूत्र में पिरोकर समाज हित में कार्य करना है।
ये जानकारी स्थानीय अंबरवाला होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश संयोजक व श्री अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के अध्यक्ष रमेश सी. पुरोहित ने दी। उन्होंने बताया कि पूरे भारत में पुष्करणा समाज के लिए कार्य कर रही इस संस्था के नाम को लेकर हमने जो व्यक्ति पूर्व में इस नाम को काम में लेते रहे, उन्हें निवेदन किया है कि अब इस संस्था का नाम बिना संस्था के पदाधिकारियों के अनुमति के न लेवें।

रमेश चंद पुरोहित ने पत्रकारों को बताया कि आज के समय में पुष्करणा समाज के कुछ नाम ही प्रशासनिक पदों पर आसीन है इसलिए जो बच्चे इन पदों की तैयारी कर रहे है उन्हें इस संस्था के द्वारा नि:शुल्क शिक्षक व शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। पुरोहित ने बताया कि पंजीकरण के बाद इस संस्था को अब सरकारी अनुदान मिल सकता है जिससे समाज के लिए और अधिक कार्य किए जा सकेगें। इस संस्था के प्रतीक चिन्ह (लोगो) को भी ट्रेड मार्क करवा लिया गया है तथा नियमानुसार इस संस्था का खाता बैक ऑफ बड़ोदा में खुलवाया जा चुका है। यह संस्था अब समाज के लिए निरंतर कार्य करेगी। इस संस्था के द्वारा प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका 'पुष्करणा संदेश' का आएसबीएन नंबर भी प्राप्त हो चुका है। प्रेस वार्ता के दौरान सीएस आनंद चूरा, सोमदत्त पुरोहित (एडवोकेट), सीएस नम्रता बाफना मौजूद रहे ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...