सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
शिक्षा से ही सामाजिक एकता संभव : जीनगर वेलफेयर सोसायटी का दीपावली स्नेह मिलन समारोह
* 28अक्टूबर 2019, सोमवार को जीनगर वेलफ़ेयर सोसायटी के अध्यक्ष धनपत जी चायल* के नेतृत्व में *दीपावली स्नेह मिलन समारोह* का आयोजन *कृष्णा गार्डन गिन्नानी, बीकानेर मे आयोजितकिया गया ।
दीपावली स्नहे मिलन समारोह में समाज के जानेमाने प्रतिष्ठावान, गणमान्य,शिक्षाविद् उपस्थित हुए ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अशोक खत्री ने समाज की गतिविधियों के बारे मे बताया ।
जीनगर वेलफेयर सोसायटी बीकानेर के अध्यक्ष धनपत चायल ने समाज को संबोधित करते हुए सम्पूर्ण रूप से जानकारी प्रदान की , बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों से 150 सदस्यों ने शामिल होकर अपनी उपस्थिति प्रदान की, समाज के उल्लेखनीय कार्यों के लिए बैठक को सम्बोधित किया, किशनलाल खत्री, रामदेव राठौड़, विवेकानंद आर्य, अश्विन देवड़ा, राधाकृष्ण खत्री, मदनलाल सोनगरा, महावीर सिरोही निम्न प्रकार जानकारी प्रदान की जो इस प्रकार है:-
1-संगठित समाज का गठन प्रमुख प्राथमिकता,एकरूपता ।
2-शिक्षा से ही सामाजिक एकता बन सकती है ।
3-गरीब परिवार के सदस्यों को समाज द्धारा सम्बल प्रदान करना ।
4- समाज द्धारा प्रतिभाशाली सदस्यों का सम्मान करना ।
5-जीनगर समाज का परिचय सम्पूर्ण भारत में करवाना ।
कार्यक्रम में किशन खत्री, रामदेव राठौड़, विवेकानंद आर्य महावीर सिरोही, विनोद देवड़ा अशोक खत्री रतन लाल पवार अश्विनी देवड़ा हनंत डाबी, कन्हैयालाल राठौड़, रमेश देवड़ा आदि समाज बन्धु शामिल हुए ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...