सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर 2 अक्टूबर । जय भीम संस्थान द्वारा मुक्ताप्रसाद नगर स्थित श्री भीम वृद्धाश्रम में वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे वृद्ध कल्याण पर संगोष्ठी, विभिन्न क्षेत्रों में सेवाओ के लिये समर्पित बुजुर्गो एवं भामाशाहों को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर नारायण चोपड़ा ने समाज के उत्थान के लिये देवतुल्य बुजुर्गो की सेवा और सम्मान करने आव्हान किया । कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता मनोज सुरोलिया ने प्राधिकरण की जन कल्याण योजनाओ की जानकारी दी । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार, समाजसेवी शिवलाल तेजी, लोटस के महाप्रबंधक शकील अहमद, रतन सिरोही थे । कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष के0सी0 चांवरिया ने संस्था प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुये केंद्र , राज्य सरकार की वृद्ध कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी ।
मुख्य वक्ता लेखक अशफ़ाक़ क़ादरी ने वृद्धावस्था की समस्याओं, युवा व किशोरों के साथ आपसी तालमेल ओर समन्वय पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में सामाजिक सेवाओं के लिये गोपाल पंडित, सीताराम पंडित, भामाशाह कालूराम, लोटस के शकील मोहम्मद को सम्मानित किया । कार्यक्रम में ठाकुरदास स्वामी के निर्देशन में नाटक, एस0 एन0 पब्लिक स्कूल छात्राओं द्वारा माता पिता पूजन, चेतना सारस्वत द्वारा कविता पाठ किया गया ।
बीकानेर में आज दिनांक 02 अक्टूबर 2019 को वी किड्स प्राईमरी स्कूल एवं पं दीनदयाल उपाध्याय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जयन्ती समारोह के उपलक्ष्य में पर सचेतन रैली का आयोजन किया गया जिसमें शाला एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा दांडी यात्रा निकाली गई। यात्रा में गॉधी जी व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादूर शास्त्री का वेश धारण कर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर से रवाना होकर शहर के अंदरूनी क्षेत्रों से होकर नत्थूसर गेट तक रैली निकाली। रैली का आमजन के द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में किशन जोशी, अंजली रंगा, भारती आचार्य, सुनीता चौहान, घनश्याम शर्मा, चॉदरतन शर्मा व छात्र-छात्राओं ने पोलिधीन मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। रैली के समापन पर महाविद्यालय के सचिव अविनाश जोशी और केन्द्रिय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गॉधी व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के वेश में आये बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन राम प्रकाश रंगा ने किया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री कीे जयन्ती मनाई गई
गांधी पार्क में पुष्पाजंलि और सर्वधर्म सभा का हुआ आयोजन
बीकानेर, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री कीे जयन्ती पर सर्वधर्म सभा का आयोजन हुआ।
गांधी पार्क में बुधवार को हुए इस कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना, जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने गांधीजी की प्रतीमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर,उन्हें स्मरण किया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में बीकानेर संभाग के स्काउट-गाइड ने गांधीजी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। संभाग से 166 से स्काउट-गाइड व 150 मास्टर व गाइड कैप्टन ने प्रार्थना सभा में शिरकत की। इन्होंने गांधीजी के प्रिय भजन ’रघुपति राघव राजा राम,पति तपावन सीताराम, जय बोलो सब धर्मों की, जय बोलो मानवता सहित करीब एक दर्जन भजनों की प्रस्तुति देकर समारोह को भक्तिमय बना दिया।
इससे पहले रतन बिहारी पार्क से प्रारंभ हुई प्रभात फेरी गांधी पार्क पहुंची। प्रभात फेरी में संभागीय आयुक्त भी कुछ दूरी तक चले और बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। इसमें शामिल छात्र-छात्राएं गांधी जी के प्रेरणाप्रद संदेश लिखी तख्तियां लेकर,गांधी पार्क पहुंचे।
इस अवसर पर उपायुक्त नगर निगम अभिषेक सुराणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी, एडीएम (सिटी) शैलेन्द्र देवड़ा, महात्मा गंाधी की 150 वीं जयन्ती वर्ष के जिला संयोजक संजय आचार्य, उपखण्ड अधिकारी कैलाश चंद्र शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी.पंवार, यूआईटी सचिव सुश्री सुनीता चैधरी, ब्लड बैेंक के प्रभारी डाॅ.देवराज आर्य, सहायक निदेशक काॅलेज शिक्षा राकेश हर्ष, एडीईओ सुनील बोड़ा सहित गणमान्य लोगों ने राष्ट्रपिता गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इन्होंने दी भजनों की प्रस्तुति-स्काउट-गाइड के संभाग से कार्यक्रम में पहुंचे ब्रजमोहन पुरोहित, संतोष निर्वाण, सुभाष चंद्र स्वामी, बिजय सिंह बाबा, ज्योति रानी महात्मा, सीईओ स्काउट जसवन्त सिंह राजपुरोहित, मान महेन्द्र सिंह व राजेन्द्र स्वामी ने भजनों की प्रस्तुति दी।
सरस ने सादुल सर्किल डेयरी बूथ से प्लास्टिक बहिष्कार की शुरूआत-महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती अवसर पर बुधवार को उत्तरी राजस्थान सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड, बीकानेर (उरमूल) की ओर पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से खाली प्लास्टिक की थैलिया,प्लास्टिक, बौतल इत्यादि के संग्रहण की शुरूआत की। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी व एडीएम सिटी शैलेन्द्र देवड़ा ने पर्यावरण संरक्षण के इस अभिनव कार्यक्रम की शुरूआत की।
उरमूल डेयरी के एमडी ओपी महेश्वरी ने सरस उपभोक्ताआंे से पर्यावरण संरक्षण की जरूरत जताई और कहा कि सरस दुग्ध व दुग्ध पदार्थों की खाली थैलियां, कप इत्यादि सरस बूथ पर उपलब्ध कचरा संग्रहण पात्र में डाले अथवा कचरा संग्रहणकर्ता को जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि शहर में 165 डेयरी के बूथ है और 270 दूग्ध की शोप एजेन्सी। उन्होंने बताया कि इन बूथों और शोप एजेन्यिों से कहा गया है कि शहर के 20 चिन्हित स्थानों पर सरस की खाली थैलियां व अन्य प्लास्टिक जमा करा सकते हैं। प्रति एक किलों खाली थैलियों के जमा करवाने वाले बूथ संचालक को 10 रूपये दिए जायेंगे।
इस अवसर पर उरमूल डेयरी के मार्केटिंग इंचार्ज मोहन सिंह चैधरी और सलीम भाटी उपस्थित थे।
-----
संस्कारवान बच्चे देश का भविष्य-जिला कलक्टर
बीकानेर, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती के अवसर पर गांधी सप्ताह के तहत जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शान्ति समिति की बैठक हुई।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच. गौरी, एडीएम सिटी शैलेन्द्र देवड़ा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती के जिला संयोजक संजय आचार्य सहित शान्ति समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में जिला कलक्टर गौतम और जिला पुलिस अधीक्षक शर्मा ने शान्ति समिति के सदस्यों से जिले में कानून व्यवस्था का फीड बैक लिया और कहा कि समिति के सदस्यों के सहयोग के बिना समाज में शान्ति व्यवस्था संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले में सामाजिक समरसता बनाने में इस समिति का सक्रिय रहना बहुत जरूरी है।
जिला कलक्टर ने कहा कि समाज में अपराध हो ही नहीं इसके लिए हमें बच्चों को संस्कारित बनाना है। संस्कारवान बच्चे ही देश का भविष्य है। जैसे संस्कार बच्चों में होंगे, वही आचरण वह करेगा। उन्होंने समिति के सुझाव पर अमल करने का भरोसा दिलाया और कहा कि आपराधिक गतिविधियों, नशाखोरी, बाहर से आने वाले लोगों पर नज़र रखी जायेगी।
बैठक में शान्ति समिति के सदस्यों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार और शान्ति भंग करने वाले संदेशोें पर अंकुश लगाने, ठेलों और खोखो पर मिल रहे मादक पदार्थ की रोकथाम करने, चेहरा ढक़्कर दुपहिया वाहन चलाने वालों से सख्ती से निपटने, अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने सहित जिले में सद्भावना बनी रहे इसके लिए कई रचानात्मक सुझाव दिए।
ग्राम सभाओं का आयोजन-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर दी सैन्ट्रल को-आॅपरेटिव बैंक लि0 बैंक कार्यक्षेत्र की 203 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में एक विशेष आम सभा का आयोजन किया गया। विशेष आमसभा में ग्राम सेवा सहकारी समितियों द्वारा अपने कार्यक्षेत्र के वंचित काश्तकारों, पिछड़े वर्गों अनुसुचित जाति, जन जाति, अल्पसंख्यक वर्गों को समिति की सदस्यता प्रदान की गई तथा सहकारिता के माध्यम से ई-मित्र की सेवाऐं प्रारम्भ की गई। रबी फसल हेतु समिति के वंचित सदस्यों द्वारा आॅनलाईन आवेदन कर ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूर्ण किया गय। समितियों द्वारा विशेष आमसभा में पांच-पांच पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, बीकानेर खण्ड, राजेश टाक व प्रबन्ध निदेशक दी सैन्ट्रल को-आॅपरेटिव बैंक लि0, रणवीर सिंह द्वारा गजनेर ग्राम सेवा सहकारी समिति के विशेष आमसभा में भाग लिया। आमसभा में 500 सदस्यों को कपड़े के थैले भंेट किये गये तथा प्लास्टिक थैलियों का उपयोग न करने की शपथ दिलाई।
------
स्वच्छता और अहिंसा गांधीजी के मूलमंत्र : रोचक गुप्ता
बीकानेर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शाह की जयंती पर शिक्षा हाई स्कूल में अनेक आयोजन किए गए। प्राचार्य सीमा वालिया ने बताया कि विद्यार्थियों ने सुबह रैली निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया। नाटक के माध्यम से सिंगल प्लास्टिक यूज न करने की भी सीख दी गई। चैयरमेन रोचक गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थी गांधीजी और शास्त्री जी की पौशाक में आए वहीं सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं खादी परिधानों में आए। चैयरमेन गुप्ता ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी ने हमें आजादी दिलाई। आज यदि हम सिंगल यूज प्लास्टिक को त्यागते हैं, अहिंसा अपनाते हैं और स्वच्छता के प्रति सजग होते हैं तो बापू के लिए वही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
महात्मा गांधी को समझ लो.... राष्ट्र सुधर जायेगा : कमल कल्ला
बीकानेर। गांधी और गीता को जितना पढ़ोगे उतना ही नया पाओगे महात्मा गांधी को समझ लो.... राष्ट्र सुधर जायेगा, समाज मानव समाज बन जायेगा। यह उद्गार बुधवार को नालन्दा पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल व उसकी करूणा क्लब इकाई द्वारा आयोजित गांधी व लालबाहदुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बीकानेर वूलन मिल एसोशिएशन के अध्यक्ष तथा बीकानेर फाउंडेशन के सचिव कमल कल्ला ने व्यक्त किये। कल्ला ने कहा कि गांधीजी हमेशा कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने की बात करते थे जिससे कि हर घर में हर हाथ को रोजगार मिल सके लेकिन दुर्भाग्य से यह सब समाप्त हो रहे हंै। कल्ला ने कहा कि मारना ही हिंसा नहीं होती बल्कि किसी का हक मारना, किसी से बेगार करवाना, किसी को भी उनके अधिकारों से वंचित करवाना भी हिंसा कहलाती है। कल्ला ने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि हमें सफाई कि शुरुआत अपने घर से करनी होगी और हमें पॉलिथिन का प्रयोग कतई नहीं करना है।
कार्यक्रम में अंकित व्यास व ठाकुरजी जोशी द्वारा वैष्णव जन को तेने कहीये पीर पराई जाने......... नामक भजन की प्रस्तुति दी। गांधी के रूप में अविरल शर्मा ने भूमिका निभाई। शाला प्राचार्य राजेश रंगा ने छात्र-छात्राओं को सादा जीवन व उच्च विचार रखने की बात कही तथा गांधी जीवन के कुछ प्रेरक प्रसंगों को सुनाते हुए कहा कि गांधी एक व्यक्ति नहीं एक विचार है, एक जीवन दर्शन है। उसे जीवन में उतार ले तो जीवन की अधिसंख्य कठिनाइयां दूर हो जायेगी।
हिन्दी विभाग के अध्यक्ष मदनमोहन व्यास ने गांधी व शास्त्री के जीवन शैली के उदाहरण छात्र-छात्राओं को बताया तथा हमेशा सभी धर्मों का सम्मान प्राणियों में सद्भावना तथा विश्व कल्याण की भावना का जन्म गांधी दर्शन से ही होता है।
इस अवसर पर शाला में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिनमें क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय अलविया बानो, मिहिर प्रजापत, वासुदेव सुथार रहे। छात्र-छात्राओं को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलायी।
इस अवसर पर भवानी सिंह, उमेश सिंह, सीमा पालीवाल, अशोक शर्मा, हनुमान छींपा, महावीर स्वामी, सुनील व्यास, मनोज जोशी, अंकित रंगा, तोलाराम सारण, घनश्याम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आशिष रंगा ने किया सभी का आभार करूणा क्लब प्रभारी हरिनारायण आचार्य ने ज्ञापित किया।
डूंगर काॅलेज में महा रक्तदान शिविर सम्पन्न
लगभग 300 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान
बीकानेर, 02 अक्टुबर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय और महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय में राज्य सरकार के निर्देशानुसार गांधी जयन्ती के अवसर पर बुधवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दोनों ही रक्तदान शिविरों का जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने अवलोकन किया।
प्राचार्य डाॅ. सतीश कौशिक ने बताया कि इस शिविर में डूंगर काॅलेज, रामपुरिया काॅलेज, ज्ञान विधि, कीन काॅलेज, जैन पी.जी.काॅलेज, जैन कन्या, राजकीय विधि महाविद्यालय, बिन्नाणी काॅलेज सहित कुल बारह महाविद्यालय तथा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, राजूवास, स्वामी केशवानन्द कृषि विश्वविद्यालय सहित कुल तीन विश्वविद्यालयों के विद्यार्थिगण तथा संकाय सदस्यों ने रक्तदान में भाग लेकर अपनी सहभागिता दी।
डाॅ. कौशिक ने बताया कि शिविर का उद्घाटन जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी, एडीएम सिटी शैलेन्द्र देवड़ा, काॅलेज शिक्षा के सहायक निदेशक डाॅ. राकेश हर्ष, राजीव गांधी स्टडी सर्किल के जिला संयोजक डाॅ. बिट्ठल बिस्सा, आयोजन समिति सदस्य डाॅ. संजय आचार्य, छात्र संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार, रामनिवास कूकणा एवं छात्र संघ उपाध्यक्ष, सचिव एवं संयुक्त सचिव सहित विभिन्न महाविद्यालयों के एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्काउट, विद्यार्थीगण, संकाय सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नोडन अधिकारी डाॅ. जी.पी. सिंह ने बताया कि इस शिविर हेतु 2000 से अधिक छात्रों ने संकल्प पत्र भरा था, जिसमें से बुधवार को लगभग 750 छात्र छात्राओं ने रक्त्दान शिविर में भाग लिया। अधिकांश छात्र कम उम्र, कम वजन एवं कम हीमोग्लोबिन की वजह से रक्तदान नहीं कर पाये।
एन.सी.सी. कैप्टन डाॅ. राजेन्द्र राजपुरोहित सहित ं 32 कैडेट्स ने रक्तदान किया। सातवीं राजस्थान एन.सी.सी.बटालियन की प्रशासनिक अधिकारी ले. कर्नल कमला विश्नोई ने भी उपस्थित रहकर कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कैडेट्स ने प्रदूषण नियंत्रण जागरूकता विषयक एक रैली का भी आयोजन किया।
डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि फिट इण्डिया कार्यक्रम के तहत छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में ही लगभग तीन किलोमीटर की दौड़ में भाग लिया। साथ ही छात्र संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोंदारा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने मुख्य द्वार के सामने सफाई अभियान में अपना योगदान दिया। डाॅ. सोनू शिवा ने बताया कि बुधवार को दोपहर गांधी फिल्म का प्रदर्शन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
-----
गांधी जयन्ती पर रामपुरिया विधि महाविद्यालय में सर्वधर्म सभा
बीकानेर, 02 अक्टूबर। राजीव गांधी स्ट्डी सर्किल ईकाई के तत्वाधन में रामपुरिया विधि महाविद्यालय में एक सर्वधर्म सभा का आयोजन महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयन्ती के अवसर पर किया गया । स्टडी सर्किल के बीकानेर ईकाई जिला समन्वयक डाॅ बिठ्ठल बिस्सा ने सभा को संबोधित करते हुए पर सर्वधर्म समभाव के बारे में विचार रखते हुए इसे जीवन में अपनाने की बात कही।
डाॅ विजय कुमार ऐरी ने नई पीढी को इसके बारे में शिक्षित एवं जागृत करने की बात कही। स्टडी सर्किल के संभागीय समन्वयक डाॅ एन.के. व्यास ने कहा कि ऐसी सर्वधर्म सभाओं का आयोजन महात्मा गांधी के विचारों का अनुसरण के साथ ग्रामस्तर से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्र स्तर पर होना चाहिये । सर्वधर्म समभाव सभा में गांधी जी के प्रिय भजनों के गायन द्वारा सभी धर्मो के प्रति आदर एवं सम्मान का संदेश दिया गया।
सभा की अध्यक्षता रामपुरिया विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ अनन्त जोशी ने की। सभा में डाॅ राकेश हर्ष (सहायक निदेशक, काॅलेज शिक्षा), डाॅ मोहम्मद हुसैन, डाॅ एजाज अहमद कादरी, प्रों. कपिल ज्याणी, डाॅ रीतेश व्यास, डाॅ बाल मुकन्द व्यास, सुरेश भाटिया, डाॅ शराफत अली, डाॅ बी.एल. शर्मा, डाॅ नरेन्द्र लाम्बा, डाॅ प्रीती कोचर ने विचार व्यक्त किए।
महात्मा गाँधी की 150 वी जयंती के अवसर पर श्री जैन कन्या पी.जी. महाविद्यालय , बीकानेर में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के सयुंक्त तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे स्वयंसेवी छात्राओं ने महाविद्यालय परीसर में साफ सफाई करके स्वच्छता का सन्देश दिया । साथ ही शिविर के अंतर्गत भारत की आजादी में गाँधी जी की भूमिका विषय पर वार्ता का आयोजन किया गया । जिसमे मुख्य वक्ता डॅा.धर्मचंद जैन थे । डॅा.जैन ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को बताया की गाँधी जी वास्तव में सत्य के पुजारी थे । उन्होंने सत्य को ही ईश्वर माना , सत्य की प्राप्ति के लिए अहिंसा की आवश्यकता होती हैं और अहिंसा का अर्थ गाँधी जी के अनुसार मानवता की तथा समाज की सेवा माना गाँधी जी युवाओ को स्वावलम्बी बनाने का प्रयास किया । डॅा.डी.सी.जैन ने स्वयंसेवी छात्राओं को छैै के माध्यम से शिक्षा , स्वास्थ्य तथा समाज सेवा से जुड़ने का आह्वाहन किया । साथ ही छात्राओं ने पालीथिन के बहिष्कार की शपथ ली । छैै प्रभारी डॅा.प्रीती मोहता ने डॅा. डी.सी.जैन का स्वागत किया । प्राचार्य डॅा.संध्या सक्सेना ने मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह भेंट किया वही छैै प्रभारी श्री विशाल सोलंकी ने डॅा.डी.सी.जैन का धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य व्याख्याता डॅा.धनपत जैन ने किया ।
आई. एन. आई. एफ. डी. गुरुकुल में यूं मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आई. एन. आई. एफ. डी. गुरुकुल में आयोजन किया गया ।
सभी छात्राओं ने खादी में फैशन थीम पर स्वयं परिकल्पना , ड्राइंग , कटिंग , प्रिन्टिंग , कढ़ाई , सिलाई आदि मात्र 3 घंटे 30 मिनट में करके डिजाइनर वेशभूषा तैयार की तथा उनको स्वयं माॅडल बन कर प्रदर्शित भी किया। यह सब कुछ , उपलब्ध अनुपयोगी सामान , खादी के कपड़ों की कतरनों , बचे हुए रंगों व धागों आदि से किया गया। इस अवसर पर संस्थान में सजावट भी की गई , जिसमें भी अनुपयोगी सामग्री ही उपयोग की गई। समस्त तैयारी और आयोजन सुशीला , अक्षिता , मानसी , तस्लीम , रंजिता , चांदनी , अंजुम , प्रीतम आदि छात्राओं द्वारा संस्थान की व्याख्याता सुरभि राठौर एवं पुष्पलता के निर्देशन में किया गया।"
इस अवसर अनिता आदि भी उपस्थित रहे। इंजी. रवि माथुर ने छात्राओं को महात्मा गांधी और शास्त्री जी के व्यक्तित्व पर आधारित क्विज के माध्यम से दोनों महानुभावों के विषय में जानकारी दी।
निदेशक रेशु माथुर ने कहा कि हम इसी प्रकार विभिन्न आयोजनों के माध्यम से अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने का प्रयास करते रहेंगे।"
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓











यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...