सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
भगवान महावीर के निर्वाण की समृृति में डागोें के महावीरजी के मंदिर में निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया, नवग्रह व लक्ष्मी महामंत्र जप अनुष्ठान संपन्न
भगवान महावीर के सिद्धान्त शाश्वत-प्रवर्तिनी साध्वीश्री शशि प्रभा म.सा.
बीकानेर, 29 अक्टूबर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छाधिपति आचार्यश्री जिन मणि प्रभ सूरिश्वरजी म.सा. की आज्ञानुवर्ती साध्वीश्री शशि प्रभाश्रीजी.म.सा. के सान्निध्य में ढढ्ढा कोटड़ी में दीपावली पर आयोजित तीन दिवसीय नवग्रह व महालक्ष्मी का विशेष जप अनुष्ठान व उत्तराध्यन सूत्र के वांचन सोमवार को संपन्न हुआ। मंगलवार को भगवान महावीर के निर्वाण की समृृति में डागोें के महावीरजी के मंदिर में निर्वाण लडड् चढ़ाया गया तथा भगवान गौतम के केवल्यज्ञान तिथि के उपलक्ष्य में गौतमरासों का वांचन विवेचन तीन स्थानों पर किया गया। अनेक श्रावक-श्राविकाओं तेले की तपस्या की।
साध्वीश्री शशि प्रभा म.सा. व सौम्यगुणा ने ढढ्ढा कोटड़ी में, साध्वी दिव्य दर्शना ने रांगड़ी चैक की तपागच्छीय पौषधशाला में और साध्वीश्री संवेग प्रज्ञा, श्रद्धा निधि और जागृृत दर्शना ने साध्वी संयमपूर्णा के सान्निध्य में श्री सुगनजी महाराज के उपासरे में गौतमरासे का वांचन किया। गौतमरासों में वांचन के दौरान भगवान महावीर स्वामी व भगवान गौतम के जीवन, शिक्षा व आदर्शों का स्मरण किया गया।
साध्वीश्री शशि प्रभा ने कहा कि भगवान महावीर के आदर्श व शिक्षाएं युगों-युगों तक जीव मात्र के कल्याण का संदेश देती रहेगी । भगवान महावीर के शाश्वत सिद्धान्त जैन समाज ही नहीं सर्व समाज के लिए अनुकरणीय, प्रेरणादायक व भयमुक्त जीवन जीने का मार्ग बताने वाले है। भगवान महावीर के पांच महाव्रत सत्य अहिंसा, परिग्रह व अचैर्य व ब्रहमचर्य और उत्तम ज्ञान, चरित्र व दर्शन के माध्यम से सभी प्राणियों के कल्याण का संदेश दिया। हमें भगवान महावीर के सिद्धान्तों व तीर्थंकर भगवान गौतम स्वामी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समता भाव से आत्म कल्याण का प्रयास व प्रयत्न करना चाहिए।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...