सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कॉलेज में छात्राओं ने किया श्रमदान
महात्मा गाँधी की 150 वी जयंती के अवसर पर श्री जैन कन्या पी.जी. महाविद्यालय , बीकानेर में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के सयुंक्त तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे स्वयंसेवी छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई करके स्वच्छता का सन्देश दिया । साथ ही शिविर के अंतर्गत भारत की आजादी में गाँधी जी की भूमिका विषय पर वार्ता का आयोजन किया गया । जिसमे मुख्य वक्ता डॅा.धर्मचंद जैन थे । डॅा.जैन ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को बताया की गाँधी जी वास्तव में सत्य के पुजारी थे । उन्होंने सत्य को ही ईश्वर माना , सत्य की प्राप्ति के लिए अहिंसा की आवश्यकता होती हैं और अहिंसा का अर्थ गाँधी जी के अनुसार मानवता की तथा समाज की सेवा माना गाँधी जी युवाओ को स्वावलम्बी बनाने का प्रयास किया । डॅा.डी.सी.जैन ने स्वयंसेवी छात्राओं को छैै के माध्यम से शिक्षा , स्वास्थ्य तथा समाज सेवा से जुड़ने का आह्वाहन किया । साथ ही छात्राओं ने पालीथिन के बहिष्कार की शपथ ली । छैै प्रभारी डॅा.प्रीती मोहता ने डॅा. डी.सी.जैन का स्वागत किया । प्राचार्य डॅा.संध्या सक्सेना ने मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह भेंट किया वही छैै प्रभारी श्री विशाल सोलंकी ने डॅा.डी.सी.जैन का धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य व्याख्याता डॅा.धनपत जैन ने किया ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...