सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
साफ-सफाई व सजावट पर मिलेगा पुरस्कार
दीपावली पर न्यास ने रखी प्रतियोगिता
बीकानेर,24 अक्टूबर। शहर में साफ-सफाई को बढ़ावा देने के लिए नगर विकास न्यास दीपावली के अवसर पर मोहल्लों, दुकानों व बाजारों की सजावट, सफाई, साज-सज्जा एवं रोशनी के लिए प्रतियोगिता आयोजित कर पुरस्कृत करेगी । इस सम्बंध में सर्वाधिक सफाई, साज सज्जा, रोशनी आदि में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जायेंगे । पुरस्कार के निर्णय के लिए एक समिति का गठन किया जा किया गयि है। जिसके सदस्य दीपावली को शाम 4 बजे से मोहल्लों की सफाई, 6 बजे बाद दुकानों व बाजारों का भ्रमण कर पुरस्कार के लिए नामों अभिशंषा न्यास अध्यक्ष को सौंपगे।
नगर विकास न्यास के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने बताया कि पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर की सायं 6 बजे तक रखी गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में साफ सफाई और सजावट के निरीक्षण व पुरस्कार चयन के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है जो प्राप्त आवेदनों पर दीपावली को आवेदित स्थल का निरीक्षण कर पुरस्कार हेतु अपनी अभिशंषा न्यास अध्यक्ष को करेंगे । इस कमेटी में आयुक्त नगर निगम के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य निरीक्षक सीएमएच ओ ऑफिस, अध्यक्ष व्यापार मंडल बीकानेर को सदस्य और नगर विकास न्यास बीकानेर के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक को सदस्य सचिव बनाया गया है । यह कमेटी 27 अक्टूबर को दीपावली के अवसर पर गली मोहल्ला सड़क दुकान में बाजार कटलों की साफ सफाई ,सजावट हेतु पुरस्कार के लिए चयन करेगी । चयनित को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 5100 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 3100 रूपये और तृतीय पुरस्कार 1100 रुपए दिए जाएंगे । साथ ही पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...