सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
जिला सीनियर बास्केटबॉल पुरुष व महिला प्रतियोगिता 24 से 25 अक्टूबर तक !!*
ज़िला बास्केट बॉल संघ बीकानेर के तत्वाधान में ज़िला सीनियर पुरुष व महिला बास्केट बॉल प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 25 अक्टूबर तक रेल्वे स्टेडियम बीकानेर में किया जायेगा !!
जिला बास्केट बॉल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गा सिंह शेखावत ने बताया की प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर होगी तथा प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी 31 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक देवगढ़, राजसमंद में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर प्रतियोगिता में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगे
प्रतियोगिता का उद्घाटन 24 अक्टूबर को सायंकाल 3 बजे होगा व समापन 25 अक्टूबर को सायंकाल 5 बजे होगा जो भी टीमें प्रतियोगिता में भाग लेना चाहे वो राजेन्द्र सिंह शेखावत सचिव ज़िला बास्केट बॉल संघ से सम्पर्क कर सकते है !!
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...