सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
मंत्रोच्चारण व भक्ति गीतों के साथ 108 जोड़ो ने किया भगवान पार्श्वनाथ महापूजन, दादा गुरुदेव का महापूजन आज
बीकानेर, 01 अक्टूबर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के गच्छाधिपति आचार्यश्री जिन मणिप्रभ सूरिश्वरजी की आज्ञानुवर्ती प्रवर्तिनी साध्वीश्री शशि प्रभा म.सा. के सान्निध्य में पांच दिवसीय ’’ पंचाहिन्का महोत्सव के तहत मंगलवार को बागड़ी मोहल्ले की ढढ्ढा कोटड़ी में जैनाचार्याें द्वारा सिद्ध मंत्रों और भक्ति गीतों के साथ 108 दम्पतियों ने भगवान पाश्र्वनाथ का महापूजन किया। बुधवार को 108 जोड़ों द्वारा सुबह साढ़े आठ बजे दादा गुरुदेव का महापूजन, तपस्वी बहुमान समारोह,विविध प्रतियोगिता के परिणाम एवं पुरस्कार वितरण होगा।
प्रवर्तिनी साध्वीश्री श्री शशि प्रभा म.सा. उनकी सहवृृति साध्वियों दिव्य दर्शना, सौम्यगुणा, संवेग प्रज्ञा, श्रीमणी प्रज्ञा व जागृृति प्रज्ञा ने विधिकारक यशवंत गोलेछा व संजय के साथ जैनाचार्यों द्वारा रचित महामंगलकारी, रोग, शोक, दोष, पाप, ताप नाशक, रिद्धि-सिद्धि और भक्ति प्रदायक मंत्रों से भगवान पाश्र्वनाथ का महापूजन करवाया। साध्वीवृृंद ने वरिष्ठ कलाकार सुनील पारख और अरिहंत नाहटा के गाए भक्ति गीतों ’’पाश्र्वनाथ करुणा निधान, महिमा महान, मंगलकारी’’ आदि भजनों में स्वर मिलाएं । विधिकारक यशवंत गोलेछा ने पूजन मंगलकारी विधान व पूजन के लाभ से अवगत करवाया। ढढ्ढा कोटड़ी में भगवान पाश्र्वनाथ की अभिमंत्रित मंगलकारी प्रतिमा के पूजन वरिष्ठ श्रावक धनराज सरला देवी नाहटा, महेन्द्र व आज्ञादेवी नाहटा व सुरेन्द्र नाहटा ने सपरिवार करवाया।
जैन कन्या महाविद्यालय में प्रवचन-साध्वीश्री शशि प्रभा.म.सा. ने सोमवार को जैन कन्या महाविद्यालय में विशेष प्रवचन में कहा कि महिलाएं विशेष कर युवतियां व छात्राएं पाश्चात्य प्रभाव से प्रभावित नहीं होकर भारतीय संस्कृृति के आदर्शों के अनुरूप् जीवन बनाएं। वर्तमान मंें वाट्स एप, ट्यूटर और ई मेल व फेसबुक के जरिए कतिपय लोग युवतियों को गुमराह कर धर्म व संस्कृृति तथा परिवारिवारिक व सामाजिक मर्यादाओं से भटका रहे है। जिहाद के नाम पर उनका शोषण कर रहे है। बदलते परिवेश व समय में युवतियांें के साथ उनके परिजनों को भी सचेष्ट रहकर मर्यादित, संयमित व संस्कृृति के अनुसार जीवन के लिए प्रेरित करना होगा।
प्रदर्शनी- ढढ्ढा कोटड़ी में साध्वीश्री के सान्निध्य में आयोजित जैन कला उद्योग शिविर के दौरान बनाए गए जैन उपकरणों, गहुली, चंवर, कलात्मक थाली, पूजा दीपक, तस्वीरों के फ्रेम आदि को प्रदर्शित किया गया है।
चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारिवाल व खरतरगच्छ युवा परिषद के अध्यक्ष राजीव खजांची ने बताया कि पंचाह्निका महोत्सव में गंगाशहर, भीनासर, उदयरामसर के साथ देश के विभिन्न इलाकों से आए श्रद्धालु हिस्सा ले रहे है। बाहर से आने वाले श्रावक-श्राविकाओं के भोजन की व्यवस्था महावीर भवन में कन्हैयालाल, महावीर और नमन कुमार नाहटा परिवार की ओर से की गई है। आवास व्यवस्था में चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास व अन्य संस्थाओं का अनुकरणीय सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर गुरुवार को 48 जोड़ों के साथ भक्तामर महापूजन होगा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...