सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
तबादले खटाई में, वरिष्ठ शिक्षकों के अरमानों पर फिरा पानी अभी नहीं होगे तबादले
वरिष्ठ शिक्षकों के अरमानों पर फिरा पानी,उपचुनाव के बाद होने वाले तबादलों का किया विरोध.. बीकानेर..राज्य के शिक्षा विभाग में तबादले के लिए राज्य भर में प्रधानाचार्या ने 4888, प्रधानाध्यापकों ने 393 एवं स्कूल व्याख्याताओ ने 16297 व वरिष्ठ शिक्षकों ने 16572 ने ऑनलाइन आवेदन किए है। लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षा मंत्री को तबादलों को लेकर निर्देश दिए है की उपचुनाव तक वरिष्ठ शिक्षकों के तबादले नहीं किए जाएं। जबकि प्रधानाचार्य,प्रधानाध्यापक एवं स्कूल व्याख्याताओं के तबादले किए जाएंगे जबकि सभी के ऑनलाइन आवेदन साथ साथ लिए गए थे ओर अब वरिष्ठ शिक्षकों के तबादले अभी नहीं करने का राजस्थान एलीमेंट्री एंड सेकंडरी टीचर एसोशियशन(RESTA) के प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद ने विरोध किया है। साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस निर्णय को बदलने की मांग की है। सलावद ने बताया वरिष्ठ शिक्षकों के तबादले रोकने से कि राज्य भर के 16572 वरिष्ठ शिक्षक जो अपने घर के पास जाना चाहते थे उनकी आशाओं पर पानी फिर गया । नवंबर एवं दिसंबर माह में इनके तबादले करने से बच्चो की पढ़ाई प्रभावित होगी एवं बोर्ड परीक्षाओ के जनवरी माह से प्रेक्टीकल शुरू हो जाएंगे व फरवरी में बोर्ड परीक्षा शुरू हो जायेगी जिससे आगे इनके तबादले होगे या नहीं ये पता नहीं है जिससे वरिष्ठ शिक्षक असमंजस की स्थिति में है।इसलिए प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सालावद ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक,स्कूल व्याख्याताओं के साथ ही वरिष्ठ शिक्षकों के तबादले करने एवं तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की मांग की है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...