twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
अधीनस्थ लेखा संवर्ग में भारी रोष, बुधवार को सुबह कोषालय बीकानेर के पिछले गेट पर जुटेंगे
राजस्थान एकाउण्ट्स एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्रीलाल भाटी के अनुसार कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार सीधी भर्ती परीक्षा 2013 के द्वारा चयनित कनिष्ठ लेखाकारों को वर्ष 2017 में विभाग द्वारा नियुक्ति दी गई थी। दो वर्ष का परीवीक्षाकाल पूर्ण होने पर पे लेवल 10 में न्यूनतम वेतन राशि 33800 पर वेतन नियतन किया जाना था, परन्तु निदेशक कोष एवं लेखा, राजस्थान जयपुर (जो कि अधीनस्थ लेखा संवर्ग के केडर कंट्रोलिंग अथॉरिटी है) के द्वारा... 👇👇👇
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
उक्त आदेश प्रसारित नहीं करने के कारण अधीनस्थ लेखा संवर्ग में भारी रोष व्याप्त है।
प्रदेश पदाधिकारी भवानी शंकर किराडू, आशीष शर्मा, कमल सोलंकी, ओंकार सिंह व मनीष मेघवाल बताया कि कनिष्ठ लेखाकारों के साथ हो रहे अन्याय के विरूद्ध राजस्थान एकाउण्टेन्ट्स एशोसिएशन जिला शाखा, बीकानेर द्वारा ज्ञापन जिला कलेक्टर बीकानेर एवं कोषाधिकारी बीकानेर के मार्फत अति. मुख्य शासन सचिव वि एवं निदेशक कोष एवं लेखा के नाम देगी का समर्थन करते हुए समस्त लेखाकर्मियों से भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।
जिला वरि. उपाध्यक्ष अशोक माली, अजय पुरोहित, विजयसिंह सेंगर, अब्दुल शकुर सिसोदिया एवं जिला मंत्री राम निवास मूंड सहित प्रमुख पदाधिकारियों ने कल दिनांक 04.09.2019वार बुधवार को सुबह 11.00 बजे कोषालय बीकानेर के पिछले गेट पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।
🇮🇳 🖕👆🖕👆पढ़िए रपटनामा ✒️ 🔮 https://rapatnama.blogspot.com




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...