सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
गंगाशहर 28.09.2019। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अर्न्तगत अणुव्रत समिति गंगाशहर द्वारा आज तृतीय दिवस अणुव्रत प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। मुनिश्री आदित्य कुमार ने फरमाया कि अणुव्रत से ही अनुशासन का विकास होता है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ.धनपत जैन ने कहा कि सुखी जीवन जीने का सबसे बड़ा सुत्र है संयम इसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। मुनिश्री सुमति कुमार ने फरमाया कि सारे विद्यार्थियों व स्कुलों के अध्यापकों को अणुव्रत के 11 नियम है उनको हमेशा पढ़ना चाहिए एवं स्मरण करते रहना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के अर्न्तगत स्वच्छता संकल्प अभियान के बैनर का लोकार्पण अणुव्रत समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र बोथरा, मंत्री भंवरलाल सेठिया, अखिल भारतीय महिला मण्डल की सदस्या श्रीमती सन्तोष बोथरा, जेठमल नाहटा, जतनलाल दूगड़, अमरचन्द सोनी, जसकरण छाजेड़, सुमन छाजेड़ ने किया। कार्यक्रम में मंगलाचरण कन्या मण्डल ने किया। इस अवसर पर अर्हम् अकेडमी, हनुमन्त स्कुल, शिव उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी व अध्यापक उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार श्रीमती सन्तोष बोथरा ने किया। कार्यक्रम का संचालन करणीदान रांका ने किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...