twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
दादा गुरुदेव मणिधारी जिन चन्द्र सूरिश्वरजी की जन्म स्थल
बिकमपुर में भक्ति संगीत संध्या व ध्वजा रोहण महोत्सव और मेला 5 व 6 को
बीकानेर, 3 सितम्बर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के गच्छाधिपति आचार्यश्री जिन मणि प्रभ सूरिश्वरजी म.सा. की आज्ञानुवर्ती प्रवर्तिनी वरिष्ठ साध्वीश्री शशि प्रभा म.सा.के सान्निध्य में 6 सितम्बर को दूसरा दादा गुरुदेवश्री मणिधारी जिन चन्द्र सूरिश्वरजी म.सा. की जन्म स्थली बिकमपुर पूजा, प्रसाद का आयोजन होगा। श्रावक-श्राविकाएं पूजा के लिए 5 सितम्बर को दोपहर डेढ़ बजे बीकानेर से पुरानी जेल मार्ग पर आर्य समाज के सामने से रवाना होगी।
श्री खरतरगच्छ युवा परिषद के अध्यक्ष राजीव खजांची ने बताया कि तीन बसों के लिए श्रावक-श्राविकाओं ने आरक्षण करवा लिया है। यात्रा के लिए पंजीयन किया जा रहा है, श्रावक-श्राविकाओं की संख्या में वृद्धि होने पर अतिरिक्त वाहन व्यवस्था की जाएगी। दादा गुरुदेव की इस प्राचीन एतिहासिक स्थल में गच्छाधिपति आचार्यश्री मणि प्रभ सागरजी म.सा. ने स्वयं चातुर्मास के दौरान ग प्रतिष्ठा करवाई थीं। विक्रमपुर में प्रथम दादा गुरुदेव जिनदत्त सूरिश्वर जी ने 500 साधु-साध्वियों को दीक्षित किया था।
श्री जिनदत्त कुशलसूरि खरतरगच्छ पेड़ी चेन्नई, श्रीसंघ व के.यू.प. बीकानेर की ओर से 6 सितम्बर शुक्रवार को द्वितीय ध्वजा रोहण महोत्सव एवं भव्य भक्ति संध्या का आयोजन होगा। गुरुवार 5 सितम्बर को होने वाली भक्ति संगीत संध्या में बीकानेर के प्रतिष्ठित कलाकार भक्ति रचनाएं पेश करेंगे। शुक्रवार 6 सितम्बर को द्वितीय ध्वजा रोहण महोत्सव के दौरान भक्ति संगीत के साथ पूजा की जाएगी। मंदिर में ध्वजा रोहण किया जाएगा। श्रावक-श्राविकाओं के प्रवास, प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। महोत्सव व मेले के लिए अलग-अलग श्रावक-श्राविकाओं ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के लिए लाभार्थी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया है। इनमें बीकानेर व देश के कुछ प्रमुख स्थानों के लाभार्थी शामिल है।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...