सच्चाई पढ़ें।
सकारात्मक रहें।
संभावनाएं तलाशें।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
इनपुट मिसमैच सहित कई विसंगतियों को लेकर ज्ञापन सौंपा
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
इनपुट मिसमैच सहित कई विसंगतियों को लेकर ज्ञापन सौंपा
बीकानेर। वस्तु एवं सेवाकर
अधिनियम लागू हुए 2 वर्ष पूर्ण होने के
बावजूद भी राजस्थान वैट अधिनियम
के अन्तर्गत होने वाले निर्धारण में
विसंगतियों को लेकर बीकानेर कर
सलाहकार संघ की कार्यकारिणी के
प्रतिनिधि मण्डल ने उपायुक्त वाणिज्यकर
एवं संयुक्त आयुक्त राज्य जीएसटी
एच.एस. मीणा को लिखित में एक
ज्ञापन प्रस्तुत किया।संघ के अध्यक्ष सीए
जेडी चूरा ने संयुक्त आयुक्त को बताया
कि कर निर्धारण आदेश में जारी मांग के
विरूद्व इनपुट मिस्मेच आदि के समाधान
बिना व्यापारी के बैंक खाते अट्टेच करने
की कार्यवाही की जा रही है जो कि
अनुचित है। संघ के उपाध्यक्ष एडवोकेट
सुरेश ओझा ने माँग की कि राज्य कर
वैट के पोर्टल पर निर्धारण आदेश या
शुद्धि के आदेश अपलोड नहीं किये जा
रहे है जिसको समय रहते अपलोड किया
जावे। संघ के सचिव एडवोकेट गणेश
शर्मा ने कहा कि जीएसटी में फर्म को
बंद करने के उपरांत भी जीएसटी से
सबन्धित रिटर्न के नोटिस जारी किये
जा रहे हैं कर सलाहकार संघ के
प्रतिनिधि मण्डल में पूर्व अध्यक्ष
एडवोकेट एसएल हर्ष, दीपक व्यास,
एम.पी. शर्मा, संदीप राजपूरोहित, मदन
मोहनं व्यास आदि उपस्थित थे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...