सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राष्ट्रीय खेल दिवस : खेलमय हुआ बीकानेर
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन
आज दिनांक 29.8.19 को माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के आदेश व श्री राजेन्द्र पारीक, जिला एंव सेशन न्यायाधीश, बीकानेर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर द्वारा शिक्षा विभाग के समन्वय से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर में किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पवन कुमार अग्रवाल सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर द्वारा बच्चों को खेल का महत्व बताया तथा यह भी बताया कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में खेल के प्रति जागरूकता उत्पन्न होती है तथा इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के साथ-साथ विधिक जागरूकता को बढाना है। उप जिला खेलकूद अधिकारी धर्मपाल इंदा ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराते हुए पूरे जोश व उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया।
प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज आदि खेलों का आयोजन किया गया जिसमें बीकानेर, लूणकरणसर, नोखा, डूंगरगढ़, खाजूवाला व कोलायत के ब्लॉक स्तर पर विजेता रहे छात्र-छात्राओं की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कबड्डी छात्र वर्ग में रा.आदर्श उ.मा.वि, बज्जू, छात्रा वर्ग में राजकीय रूपादेवी उ.मा.वि, डूंगरगढ, खो-खो छात्र वर्ग में राजकीय उ.मा.वि, 2 केडब्ल्यूएम, खाजूवाला, छात्रा वर्ग में राजकीय उ.मा.वि, 22 केवाईडी, खाजूवाला, वॉलीबॉल छात्र वर्ग में राजकीय उ.मा.वि, कालू, वॉलीबॉल व बास्केटबॉल छात्रा वर्ग में राजकीय महारानी उ.मा.वि, बीकानेर बैटमिंटन छात्र व छात्रा वर्ग में बीकानेर के शहरी ब्लॉक की टीमें, टेबल टेनिस छात्र वर्ग में राजकीय सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल विजयी रहे तथा शतरंज में अतुलित सारस्वत विजयी रहे। प्रतियोगिताओं में विजयी रही टीमों को स्मृति चिन्ह् भेंट किए गए। सचिव, पवन कुमार अग्रवाल द्वारा समस्त विजेता रहे प्रतिभागीगण को संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने व विजयी होने की शुभकामनाएं दी गई। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन हेतु सभी शारीरिक शिक्षकों, द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर की ओर से नोडल विद्यालय राजकीय महारानी बालिका उ.मा.वि, बीकानेर व समस्त छात्र-छात्रों को आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर श्री जैन कन्या पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें महाविद्यालय के खेल प्रभारी श्री अरुण सक्सेना ने युवाओं को शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलों का महत्व बताते हुए भारत के विश्व प्रसिद्ध हॅाकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर खेल के प्रति उनके समर्पण तथा उपलब्धियों से छात्राओं को अवगत कराया । एन.एस.एस प्रभारी डाॅ. प्रीति माता ने बताया कि खेल दिवस के अवसर पर एक वॅालीबाल मैच का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने भाग लिया । एन.एस.एस. प्रभारी विशाल सोलंकी ने छात्राओं को खेलों से जुड़ने का आह्वान किया ।
खेल दिवसः श्याम सुंदर स्वामी ‘राज्य स्तरीय रंगीला अवार्ड’ से सम्मानित

पश्चिम राजस्थान खेल लेखक संघ और गुरुदेव साइक्लिंग अकादमी ने आयोजित किया समारोह
बीकानेर, 29 अगस्त। खेल दिवस के अवसर गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी को ‘राज्य स्तरीय रंगीला अवार्ड दिया गया। गुरुदेव साइक्लिंग अकादमी और पश्चिम राजस्थान खेल लेखक संघ के ंसंयुक्त तत्वावधान् में आयोजित कार्यक्रम के दौरान साइक्लिंग कोच किशन कुमार पुरोहित को सर्वश्रेष्ठ खेल प्रशिक्षक, अंतरराष्ट्रीय योग विज्ञान शोध अकादमी को सर्वश्रेष्ठ खेल संस्था तथा साइकिल धावक दिनेश तर्ड को उदीयमान खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ संस्था का पुरस्कार भुवनेश पुरोहित, यशोवर्धिनी पुरोहित तथा मोना सरदार डूडी ने प्राप्त किया। इस दौरान रामजी उपाध्याय तथा अशोक किराडू को खेल सेवाओं में सहयोग के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के बोम सदस्य डाॅ. अनंत किशोर जोशी थे। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य अनुकरणीय है। इससे नए खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यहां के अनेक खिलाड़ियों ने देश और दुनिया में बीकानेर का परचम फहराया है। युवा खिलाड़ियों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य मौजूद रहे। उन्होंने मेजर ध्यान चन्द के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तथा खेल दिवस के बारे में बताया। अध्यक्षता करते हुए पश्चिम राजस्थान खेल लेखक संघ के अध्यक्ष मनोज व्यास ने बताया कि संस्था द्वारा वर्ष 1993 से प्रतिवर्ष खेल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। खेल लेखक तथा समीक्षक झंवरलाल व्यास ‘रंगीला’ के निधन के बाद उनकी स्मृति से राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जा रहा है। उन्होंने संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया। इससे पहले अतिथियों ने ‘रंगीला’ के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। रंगीला फाउण्डेशन के सचिव एडवोकेट जुगल किशोर व्यास ने स्वागत उद्बोधन दिया। अंतरराष्ट्रीय खेल प्रशिक्षक अनिल जोशी ने श्याम सुंदर स्वामी की उपलब्धियों के बारे में बताया। खेल लेखक मनीष जोशी ने झंवरलाल व्यास ‘रंगीला’ के व्यक्तित्व के बारे में बताया। मधुसूदन व्यास ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन गुरुदेव साइक्लिंग अकादमी के रामनाथ आचार्य ने किया। उन्होंने संस्था की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय साइकिल धावक बजरंग डेलू, बाबूलाल, देवकिसन सारण, राजू फौजी, रेलवे कोच जीताराम, हरिराम, श्रवण डूडी, उ.प. रेलवे खेल सचिव ओमप्रकाश जाट, रामनारायण जाट, राजेश कस्वां, दिलीप कस्वां तथा अमित रंगा सहित बड़ी संख्या में साइकिल धावक मौजूद रहे।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...