सच्चाई पढ़ें ।
सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।
🙏
बीकानेर...पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन राजस्थान के बैनर तले बीकानेर जिले के सभी विभागों के कर्मचारियों ने नई अंशदायी पेंशन (एनपीएस)की जगह पुरानी पेंशन योजना पुन: बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी मैदान से कलेक्ट्रेट परिसर में रैली निकाली उसके बाद कलक्टर कार्यालय पर कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया उसके बाद कर्मचारी मैदान में सभा का आयोजन किया गया उसके बाद आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम को राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।आंदोलन के प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहरसिंह सलावद ने बताया कि ज्ञापन में बताया गया कि 1 जनवरी,2004 के बाद राज्य मे सरकारी सेवा में 4 लाख से अधिक कर्मचारियों के बुढापे का सहारा पुरानी पेंशन बंद करके केंद्र एवं राज्य सरकारों ने कर्मचारियों के बुढ़ापे को अंधकारमय कर दिया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कोजाराम सियाग ने कहा कि नवीन पेंशन योजना कर्मचारी एवं उनके परिवार के लिए घातक पेंशन योजना है जिसमें पेंशन की गारंटी नहीं है कि सेवानिवृत्त होने के बाद कर्मचारी को कितनी पेंशन मिलेगी पता नहीं है। नई पेंशन योजना का पैसा शेयर मार्केट में लगा हुआ है, शेयर मार्केट की अनियमितता एवं पेंशन की अनिश्चितता है या यूं कहे कि ये स्कीम पेंशन विहीन है जिसमें कर्मचारियों के पैसे डूबने की अधिक व पेंशन मिलने की कम संभावना है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहरसिंह सलावद ने कहा कि न्यायपालिका में मुख्य भूमिका निभाने वाले सरकारी कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए नई पेंशन योजना को खत्म करे तथा पुरानी पेंशन पुन: लागू करवाने के लिए कानून पारित करवाएं। नई पेंशन योजना में निवेशित फंड पर कार्पोरेट की दूषित नजर है ये योजना विश्व के एक बड़े घोटाले शिकार होने जा रही है। जब तक घोटाले सामने आएगा तब तक कर्मचारियों के बुढापे सहारा लूट चुका होगा।इतना ही नहीं राज्य तथा देश की अर्थव्यवस्था तहस नहस हो जायेगी। संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तर्ड ने संबोधित करते हुए कहा कि यह एक बहुत बड़ा आर्थिक संकट राज्य एवं देश में आएगा। कर्मचारियों के अलावा भी देश के करोड़ों निवेशकों का निवेश भी शेयर बाजार की चपेट में आएगा।राज्य तथा देश की अर्थव्यवस्था,निवेशकों एवं कर्मचारियों के बुढ़ापे के सहारे को बचाने की जिम्मेदारी आपकी है।इसलिए संघ की राज्य के 4 लाख कर्मचारियों की स्वय एवं उनके परिवार के बुढ़ापे की सामाजिक सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने वालो में प्रदेश संयोजक कोजाराम सियाग,प्रदेश सचिव महिपाल चौधरी,जिला संयोजक देवेन्द्र जाखड़, प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहरसिंह सलावद, जिलाध्यक्ष राजेश कड़ेला, सभांग संयोजक महेंद्र भ भवारिया,मनोज सुथार, किशोर पुरोहित,जयकिशन पारीक,रेवंतराम गोदारा,रतिराम सहारण, जगदीश बिट्ठू,राकेश डोगीवाल,कालूराम सीवर, मोडाराम कड़ेला, रणजीत कछवा, महेंद्र पंवार, शिव शंकर गोदारा, सुशील शेरडीया सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
00000000000000
00000000000000
सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
पुरानी पेंशन बहाली कि मांग को लेकर रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन...
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 00000000000000
00000000000000
पुरानी पेंशन बहाली कि मांग को लेकर रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन...
पुरानी पेंशन बहाली कि मांग को लेकर रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन...
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 00000000000000
00000000000000
पुरानी पेंशन बहाली कि मांग को लेकर रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन...
00000000000000
00000000000000





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...