सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।
🙏
भाजपा सदस्यता अभियानः आईटी विभाग का नवाचार
निगम क्षेत्रों में चलेगी ‘मेम्बरशिप मोबाइल वैन’, प्रदेश कार्यालय से रविवार को होगी रवाना

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 00000000000000
00000000000000
भाजपा सदस्यता अभियानः आईटी विभाग का नवाचार
निगम क्षेत्रों में चलेगी ‘मेम्बरशिप मोबाइल वैन’, प्रदेश कार्यालय से रविवार को होगी रवाना
बीकानेर, 3 अगस्त। भाजपा आईटी विभाग द्वारा सदस्यता अभियान के प्रति जागरुकता के लिए प्रदेश के सभी निगम क्षेत्रों में ‘मेम्बरशिप मोबाइल वैन 2019’ चलाई जाएगी। आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने बताया कि आमजन, खासकर युवाओं को पार्टी की रीति-नीति से अवगत करवाने तथा सदस्यता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह नवाचार किया जा रहा है। इस वैन को रविवार को जयपुर से रवाना किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश कार्यालय से प्रातः 9ः30 बजे सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय सहसंयोजक अरुण चतुर्वेदी, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक सतीश पूनिया इसे झंडी दिखाएंगे। यह वैन जयपुर से अजमेर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर और उदयपुर नगर निगम क्षेत्रों में सदस्यता अभियान के बारे में बताएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दूसरी बार केन्द्र में भाजपा का प्रचंड बहुमत आने के बाद आमजन का पार्टी के प्रति विश्वास और प्रगाढ हुआ है। उल्लेखनीय है कि भाजपा का सदस्यता अभियान 6 जुलाई को प्रारम्भ हुआ था तथा 11 अगस्त तक चलेगा। अभियान के बचे हुए एक सप्ताह के दौरान यह वैन सभी निगम क्षेत्रों में घूमकर आमजन को अभियान के बारे में जानकारी देगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के गत सदस्यता अभियान में पार्टी के 11 करोड़ सदस्य बनाए गए। वहीं इस बार बीस प्रतिशत नए सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि ‘मेम्बरशिप मोबाइल वैन’ अत्याधिक तकनीकी सुविधाओं से युक्त होगी। नए बनने वाले सदस्यों को हाथोहाथ पार्टी सदस्यता का ई-कार्ड वितरण किया जाएगा। जोशी ने शनिवार को वैन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि हीरेन कौशिक, रेसी शर्मा, अजय विजयवर्गीय, राजेश गौतम, विजय शर्मा, सौरव सैनी वैन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...