सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest,
LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
रपट - ::- सराहनीय कार्य करने पर पुलिस कर्मी सम्मानित , समन्वय से कार्य कर बाल अधिकारों का करें संरक्षण-गौतम, केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान बीछवाल में राज्य स्तरीय कृषक-वैज्ञानिक संगोष्ठी और प्रदर्शनी शुक्रवार को , गैर सरकारी सदस्यों के मनोनयन हेतु आवेदन आमंत्रित, राजभाषा अधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार से, मेघवाल शुक्रवार को बीकानेर आएंगे, अनुजा निगमः स्वरोजगार ऋण जागरूकता तथा चिकित्सा शिविर शुक्रवार को
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर, 29 अगस्त। महानिरीक्षक पुलिस जोस मोहन ने सराहनीय कार्य करने पर कार्मिकांे की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें नकद ईनाम दिया है।
महानिरीक्षक पुलिस ने बताया कि बीकानेर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बोलेरो गाड़ी चोरी करने के मामले में उप निरीक्षक देवी लाल और हेड कानिस्टेबल राजूराम, हैड कानिस्टेबल पूर्णमल,उम्मेद सिंह,चालक गोपी चंद, कानिस्टेबल बालूराम और कानिस्टेबल ओम प्रकाश ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शातिर अपराधी साहिल और राकेश उर्फ मांगीलाल को बोलेरो गाड़ी सहित गिरफ्तार किया था।
समन्वय से कार्य कर बाल अधिकारों का करें संरक्षण-गौतम
बीकानेर, 29 अगस्त। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए पुलिस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बाल अधिकारिता सहित विभिन्न एंजेसियां समन्वय रखते हुए कार्य करें और बाल अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करें।
गौतम ने गुरूवार कलेक्ट्रेट सभागार में समेकित बाल संरक्षण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बंध में आयोजित समीक्षा बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि बाल कल्याण समिति किशोर गृह व बालिका गृह में नियमित रूप से आयोजित होने वाली बैठकों के दौरान बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण के सम्बंध यदि कोई कमी पाए तो सुझाव दें। किशोर गृह में आवासित बच्चों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिलना सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि नियमों का पालन करवाते हुए बच्चों को शिक्षा दिलाई जाए। किशोर गृह व संप्रेषण गृह में रहने वाले बच्चों को इंडोर गेम तथा आउटडोर गेम की सुविधा दी जाए।
जिला कलक्टर ने कहा कि लावारिस मिलने वाले बच्चों की सूचना एवं उनका संरक्षण सुनिश्चित किया जाए, साथ ही ये बच्चे पुनः अपने परिवार तक पहुंच सके इसके लिए प्रयास किए जाएं। अन्य राज्यों से आए दो बच्चों के परिवार का पता लगाने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इन राज्यों में सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर इनके परिवार के बारे में पता लगाएं।
गौतम ने कहा कि बालिका गृह में बच्चियों के लिए समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू हो। साथ ही यहां आवासित बालिकाओं के लिए पार्लर का प्रशिक्षण तथा किशोर गृह के बच्चों के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण शीघ्र प्रारम्भ किए जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि बालक-बालिकाओं और महिलाओं को हिंसा से बचाने के लिए पृथक से यूनिट गठित की गई है। इस यूनिट में एक डीवाईएसपी के नेतृत्व में दो इंस्पेक्टर कार्य करेंगे। बैठक में अतिरिक्त जिला शहर शैलेन्द्र देवड़ा, बाल अधिकारिता की सहायक निदेशक कविता स्वामी, जिला बाल अधिकारी डा अरविंद आचार्य, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष वाई के योगी उपस्थित थे।
संस्थान के प्रमुख डाॅ. एच.के. नरूला संगोष्ठी ने बताया कि पूरे राज्य भर से कृषक और पशुपालकों को आमंत्रित किया गया है। मुख्य अतिथि समारोह में राज्य के प्रगतिशील पंजीकृत पशुपालकों को नस्ल सुधार के लिए उन्नत किस्म के मेंढ़ों का वितरण भी करेंगे।
गैर सरकारी सदस्यों के मनोनयन हेतु आवेदन आमंत्रित
बीकानेर, 29 अगस्त। माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम-2010 के अन्तर्गत जिला समन्वय समिति में छः गैर-सरकारी सदस्यों का मनोनयन किया जाना है। इस हेतु तीन-ऐसे विशेषज्ञ जो वृद्ध कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत सक्रिय वरिष्ठ नागरिक हों तथा तीन ऐसे विख्यात वरिष्ठ नागरिकों के प्रस्ताव आमंत्रित किये जा रहे है जो वृद्ध कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय हों।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार ने बताया कि कुल छः गैर सरकारी सदस्यों के मनोनयन हेतु वृद्धजनों के कल्याण के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों अथवा संस्था के प्रस्ताव पूर्ण विवरण सहित आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक व्यक्ति वृद्धजनों के कल्याण के संदर्भ में किये गये कार्यों एवं उपलब्धियों के संबंध में पूर्ण विवरण सहित अपना आवेदन चौपडा कटला स्थित कार्यालय, उपनिदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में 5 सितम्बर से पूर्व प्रस्तुत कर सकते हैं।
राजभाषा अधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार से
बीकानेर, 29 अगस्त। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान में शुक्रवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के ’क’ क्षेत्र के राजभाषा अधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी उपस्थित होंगे। कार्य शाला की अध्यक्षता सहायक महानिदेशक डा टी जानकीराम करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति एस के आर यू डॉ आर पी सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला का विषय भाकृअनुप में राजभाषा के बदलते आयाम रखा गया है।
------
मेघवाल शुक्रवार को बीकानेर आएंगे
बीकानेर, 29 अगस्त। केन्द्रीय भारी उद्योग एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शुक्रवार को रेलमार्ग द्वारा प्रातः 7 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। वे शुक्रवार को 10 बजे केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान में आयोजित होने वाली कार्यशाला में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 10.30 बजे गवर्निंग काउंसिल ऑफ राजस्थान डिस्ट्रिक्ट मिनरल फांउडेशन ट्रस्ट की कलेक्टेªट बैठक में हिस्सा लेंग। इसके बाद 11 बजे एनबीसीएफडीसी द्वारा आयोजित होने वाले जागरूकता शिविर का उद्घाटन करेंगे। मेघवाल शनिवार को 9 बजे रायसिंहनगर बाजुवाला के लिए प्रस्थान करेंगे। श्रीगंगानगर से 6 बजे बीकानेर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मेघवाल रविवार को कोलायत के बांगड़सर में स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। केन्द्रीय मंत्री सोमवार को गणेश जी महाराज मोहता धर्मशाला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
----
अनुजा निगमः स्वरोजगार ऋण जागरूकता तथा चिकित्सा शिविर शुक्रवार को
बीकानेर, 29 अगस्त। राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम के तत्वावधान में स्वरोजगार ऋण हेतु जागरूकता तथा चिकित्सा शिविर शुक्रवार को बिश्नोई धर्मशाला, में 9 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
परियोजना प्रबंधक सुखरामाराम ने बताया कि इस अवसर पर अनुजा निगम, शिक्षा विभाग, ई-मित्र की सुविधा, उद्योग विभाग, रोजगार विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अल्प संख्यक कल्याण विभाग, खादी तथा जिला लीड बैंक द्वारा स्टाल लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।
परियोजना प्रबंधक ने बताया कि इस शिविर में विभिन्न प्रशिक्षणों हेतु युवक युवतियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। आठवीं पास युवक-युवतियों के लिए सेल्फ इम्लायड टेलर एवं लॉजिस्टिक कोरियर डिलीवरी एक्जीक्यूटिव तथा दसवीं पास युवक-युवतियों के लिए एण्ड़ कन्साइनमेंट बुकिंग असिस्टेंट, फिल्ड टेक्नीशियन कम्प्यूटिंग एण्ड पेरिफेरल तथा फ्रन्ट ऑफिस असिस्टेंट के प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण में रजिस्ट्रेशन हेतु युवक-युवतियों को जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पास बुक तथा दो फोटो साथ में लाने होंगे। सुखरामाराम ने बताया कि हस्त शिल्प और कालीन सेक्टर कौशल परिषद् के सौजन्य से आयोजित ये प्रशिक्षण निःशुल्क होंगे तथा प्रशिक्षणार्थियों को 1000 रूपये प्रतिमाह वजीफा भी दिया जाएगा।
परियोजना प्रबंधक ने बताया कि इस अवसर पर एक चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। नई दिल्ली के नेत्रम् आई फाउंडेशन की ओर से आए विशेषज्ञ नेत्र, नाक-कान-गला रोग, हदय रोग एवं स्त्री रोग सहित अन्य के रोगियों की जाँच की जाकर उन्हें निःशुल्क दवाएं तथा चश्मे दिए जाएंगे। आर्थिक पिछड़ा वर्ग (ई.बी.सी.) के ऐसे युवक-युवतियों का भी प्रशिक्षण हेतु रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रूपये से कम है।
सराहनीय कार्य करने पर पुलिस कर्मी सम्मानित
बीकानेर, 29 अगस्त। महानिरीक्षक पुलिस जोस मोहन ने सराहनीय कार्य करने पर कार्मिकांे की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें नकद ईनाम दिया है।
महानिरीक्षक पुलिस ने बताया कि बीकानेर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बोलेरो गाड़ी चोरी करने के मामले में उप निरीक्षक देवी लाल और हेड कानिस्टेबल राजूराम, हैड कानिस्टेबल पूर्णमल,उम्मेद सिंह,चालक गोपी चंद, कानिस्टेबल बालूराम और कानिस्टेबल ओम प्रकाश ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शातिर अपराधी साहिल और राकेश उर्फ मांगीलाल को बोलेरो गाड़ी सहित गिरफ्तार किया था।
समन्वय से कार्य कर बाल अधिकारों का करें संरक्षण-गौतम
बीकानेर, 29 अगस्त। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए पुलिस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बाल अधिकारिता सहित विभिन्न एंजेसियां समन्वय रखते हुए कार्य करें और बाल अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करें।
गौतम ने गुरूवार कलेक्ट्रेट सभागार में समेकित बाल संरक्षण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बंध में आयोजित समीक्षा बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि बाल कल्याण समिति किशोर गृह व बालिका गृह में नियमित रूप से आयोजित होने वाली बैठकों के दौरान बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण के सम्बंध यदि कोई कमी पाए तो सुझाव दें। किशोर गृह में आवासित बच्चों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिलना सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि नियमों का पालन करवाते हुए बच्चों को शिक्षा दिलाई जाए। किशोर गृह व संप्रेषण गृह में रहने वाले बच्चों को इंडोर गेम तथा आउटडोर गेम की सुविधा दी जाए।
जिला कलक्टर ने कहा कि लावारिस मिलने वाले बच्चों की सूचना एवं उनका संरक्षण सुनिश्चित किया जाए, साथ ही ये बच्चे पुनः अपने परिवार तक पहुंच सके इसके लिए प्रयास किए जाएं। अन्य राज्यों से आए दो बच्चों के परिवार का पता लगाने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इन राज्यों में सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर इनके परिवार के बारे में पता लगाएं।
गौतम ने कहा कि बालिका गृह में बच्चियों के लिए समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू हो। साथ ही यहां आवासित बालिकाओं के लिए पार्लर का प्रशिक्षण तथा किशोर गृह के बच्चों के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण शीघ्र प्रारम्भ किए जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि बालक-बालिकाओं और महिलाओं को हिंसा से बचाने के लिए पृथक से यूनिट गठित की गई है। इस यूनिट में एक डीवाईएसपी के नेतृत्व में दो इंस्पेक्टर कार्य करेंगे। बैठक में अतिरिक्त जिला शहर शैलेन्द्र देवड़ा, बाल अधिकारिता की सहायक निदेशक कविता स्वामी, जिला बाल अधिकारी डा अरविंद आचार्य, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष वाई के योगी उपस्थित थे।
केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान बीछवाल में राज्य स्तरीय कृषक-वैज्ञानिक संगोष्ठी और प्रदर्शनी शुक्रवार को
बीकानेर, 29 अगस्त। केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान के बीछवाल मरूक्षेत्रीय परिसर में शुक्रवार को कृषक वैज्ञानिक संवाद संगोष्ठी और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा.ए.साहू ने बताया कि केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्यमंत्री श्री कैलाश चौधरी अपरान्ह् 12ः30 बजे समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। राज्य के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के विभिन्न संस्थानों के निदेशक भी इसमें शिरकत करेंगे। सभी संस्थानों की और से कृषि और पशुपालन तकनीकों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।संस्थान के प्रमुख डाॅ. एच.के. नरूला संगोष्ठी ने बताया कि पूरे राज्य भर से कृषक और पशुपालकों को आमंत्रित किया गया है। मुख्य अतिथि समारोह में राज्य के प्रगतिशील पंजीकृत पशुपालकों को नस्ल सुधार के लिए उन्नत किस्म के मेंढ़ों का वितरण भी करेंगे।
गैर सरकारी सदस्यों के मनोनयन हेतु आवेदन आमंत्रित
बीकानेर, 29 अगस्त। माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम-2010 के अन्तर्गत जिला समन्वय समिति में छः गैर-सरकारी सदस्यों का मनोनयन किया जाना है। इस हेतु तीन-ऐसे विशेषज्ञ जो वृद्ध कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत सक्रिय वरिष्ठ नागरिक हों तथा तीन ऐसे विख्यात वरिष्ठ नागरिकों के प्रस्ताव आमंत्रित किये जा रहे है जो वृद्ध कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय हों।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार ने बताया कि कुल छः गैर सरकारी सदस्यों के मनोनयन हेतु वृद्धजनों के कल्याण के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों अथवा संस्था के प्रस्ताव पूर्ण विवरण सहित आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक व्यक्ति वृद्धजनों के कल्याण के संदर्भ में किये गये कार्यों एवं उपलब्धियों के संबंध में पूर्ण विवरण सहित अपना आवेदन चौपडा कटला स्थित कार्यालय, उपनिदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में 5 सितम्बर से पूर्व प्रस्तुत कर सकते हैं।
राजभाषा अधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार से
बीकानेर, 29 अगस्त। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान में शुक्रवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के ’क’ क्षेत्र के राजभाषा अधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी उपस्थित होंगे। कार्य शाला की अध्यक्षता सहायक महानिदेशक डा टी जानकीराम करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति एस के आर यू डॉ आर पी सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला का विषय भाकृअनुप में राजभाषा के बदलते आयाम रखा गया है।
------
मेघवाल शुक्रवार को बीकानेर आएंगे
बीकानेर, 29 अगस्त। केन्द्रीय भारी उद्योग एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शुक्रवार को रेलमार्ग द्वारा प्रातः 7 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। वे शुक्रवार को 10 बजे केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान में आयोजित होने वाली कार्यशाला में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 10.30 बजे गवर्निंग काउंसिल ऑफ राजस्थान डिस्ट्रिक्ट मिनरल फांउडेशन ट्रस्ट की कलेक्टेªट बैठक में हिस्सा लेंग। इसके बाद 11 बजे एनबीसीएफडीसी द्वारा आयोजित होने वाले जागरूकता शिविर का उद्घाटन करेंगे। मेघवाल शनिवार को 9 बजे रायसिंहनगर बाजुवाला के लिए प्रस्थान करेंगे। श्रीगंगानगर से 6 बजे बीकानेर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मेघवाल रविवार को कोलायत के बांगड़सर में स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। केन्द्रीय मंत्री सोमवार को गणेश जी महाराज मोहता धर्मशाला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
----
अनुजा निगमः स्वरोजगार ऋण जागरूकता तथा चिकित्सा शिविर शुक्रवार को
बीकानेर, 29 अगस्त। राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम के तत्वावधान में स्वरोजगार ऋण हेतु जागरूकता तथा चिकित्सा शिविर शुक्रवार को बिश्नोई धर्मशाला, में 9 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
परियोजना प्रबंधक सुखरामाराम ने बताया कि इस अवसर पर अनुजा निगम, शिक्षा विभाग, ई-मित्र की सुविधा, उद्योग विभाग, रोजगार विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अल्प संख्यक कल्याण विभाग, खादी तथा जिला लीड बैंक द्वारा स्टाल लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।
परियोजना प्रबंधक ने बताया कि इस शिविर में विभिन्न प्रशिक्षणों हेतु युवक युवतियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। आठवीं पास युवक-युवतियों के लिए सेल्फ इम्लायड टेलर एवं लॉजिस्टिक कोरियर डिलीवरी एक्जीक्यूटिव तथा दसवीं पास युवक-युवतियों के लिए एण्ड़ कन्साइनमेंट बुकिंग असिस्टेंट, फिल्ड टेक्नीशियन कम्प्यूटिंग एण्ड पेरिफेरल तथा फ्रन्ट ऑफिस असिस्टेंट के प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण में रजिस्ट्रेशन हेतु युवक-युवतियों को जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पास बुक तथा दो फोटो साथ में लाने होंगे। सुखरामाराम ने बताया कि हस्त शिल्प और कालीन सेक्टर कौशल परिषद् के सौजन्य से आयोजित ये प्रशिक्षण निःशुल्क होंगे तथा प्रशिक्षणार्थियों को 1000 रूपये प्रतिमाह वजीफा भी दिया जाएगा।
परियोजना प्रबंधक ने बताया कि इस अवसर पर एक चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। नई दिल्ली के नेत्रम् आई फाउंडेशन की ओर से आए विशेषज्ञ नेत्र, नाक-कान-गला रोग, हदय रोग एवं स्त्री रोग सहित अन्य के रोगियों की जाँच की जाकर उन्हें निःशुल्क दवाएं तथा चश्मे दिए जाएंगे। आर्थिक पिछड़ा वर्ग (ई.बी.सी.) के ऐसे युवक-युवतियों का भी प्रशिक्षण हेतु रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रूपये से कम है।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...