सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।
🙏
🙏
संभाग स्तरीय स्काउट गाइड खेल कूद प्रतियोगिता हुई सम्पन्न
विजेताओ को किया पुरस्कृत
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 00000000000000
00000000000000
00000000000000
00000000000000
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 00000000000000
00000000000000
संभाग स्तरीय स्काउट गाइड खेल कूद प्रतियोगिता हुई सम्पन्न
विजेताओ को किया पुरस्कृत
बीकानेर 04 अगस्त । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय बीकानेर द्वारा आयोजित दो दिवसीय मण्डल स्तरीय स्काउट गाइड खेल के विजेताओं को मण्डल चीफ कमिश्नर स्काउट डॉ विजयशंकर आचार्य ने को पुरस्कृत किया।
डॉ विजयशंकर आचार्य ने बताया कि खेलों के माध्यम से स्काउट गाइड में नेतृत्व, एकता एवं टीम भावना का विकास होता है। खेलों में सभी खिलाडी एक साथ खेल ही खेल में जीवन के सभी सुख एवं दुख के पक्षों से एकाकार होते है। सही मायनें में खेल जीवन की पाठशाला है।
रविवार को एथेलेटिक्स की प्रतियोगितायें टाइगर र्स्पोटस एकेडमी
शिवबाडी में आयोजित की गई जिसमें लम्बी कूद, उंची कुद, 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड, भाला फेंक एवं गोला फेंक की प्रतियोगितायें आयोजित की गई। सहायक राज्य संगठन आयुक्त मानमहेन्द्रसिंह भाटी के अनुसार स्काउट विभाग में कबडडी में श्रीगंगानगर, खोखो में बीकानेर, वॉलीवाल में हनुमानगढ एवं फुटवाल में झुंझुनू जिले विजेता रहे। गाइड विभाग में वॉलीवाल में बीकानेर, कबडउी व खोखों में चुरू, तथा फुटवाल में हनुमानगढ ने बाजी मारी । एथेलेटिक्स गाइड में श्रीगंगानगर की बालिकायें विजेता रही।
मण्डल खेल आयोजन सचिव एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त संगठन आयुक्त मानमहेन्द्रसिंह भाटी के अनुसार बीकानेर संभाग के अर्न्तगत बीकानेर, झुंझुनू, चुरू, हनुमानगढ एवं श्रीगंगानगर जिलों के विभिन्न विद्यालयों के जिला स्तर खेलों में चयनित 350 स्काउट गाइड कबड्डी, फुटबाल, बॉलीवाल, खो-खो व एथेलेटिक्स खेलों में भाग लिया।
मण्डल स्तर पर विजेता टीम एवं अन्य टीम के उत्कष्ट खिलाडीयों से मण्डल की टीमों राज्य स्तर के खेलों मेंं बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
खेलों के आयोजन में शारीरीक शिक्षक डां विनोद चौधरी, रामेश्वर मारू, संतोष शेखावत, को भी सम्मानित किया गया।
00000000000000
00000000000000





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...