सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
आरईएस में स्पोर्ट्स एकेडमी की शुरूआत
बीकानेर। अंत्योदय नगर स्थित रमेश इंग्लिश स्कूल (आरईएस) में स्पोर्ट्स एकेडमी की शुरूआत गुरुवार को राजस्थान क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव अशोक ओहरी व राजस्थान शतरंज संघ के सचिव एस.एल. हर्ष ने तीरंदाजी के तीर चलाकर व टेबल टेनिस खेलकर की। इस मौके पर सौ से अधिक विद्यार्थियों ने एकेडमी में रुचि दिखाई। खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए ओहरी ने कहा कि विद्यालयों में खेलकूद गतिविधियां करना और इसके लिए खेल मैदान तक उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है। उन्होंने आरईएस के प्रयासों की सराहना की। वहीं एस.एल. हर्ष ने कहा कि आज विद्यालयों से खेल मैदान गायब होते जा रहे हैं, ऐसे में आरईएस ने खेल मैदान उपलब्ध कराकर बड़ा योगदान दिया है। इस मौके पर स्कूल निदेशक अमिताभ हर्ष व प्राचार्य सेणुका हर्ष ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...