सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
जैन धर्म की सभी बातें धर्म-आध्यात्म के साथ पूर्ण वैज्ञानिक-प्रवर्तिनी साध्वीश्री शशि प्रभा म.सा
बीकानेर, 29 अगस्त। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के गच्छाधिपति आचार्यश्री जिन मणिप्रभ सूरिश्वरजी म.सा. की आज्ञानुवर्ती प्रवर्तिनी वरिष्ठ साध्वीश्री शशि प्रभा म.सा.ने गुरुवार को रांगड़ी चैक को सुगनजी महाराज के उपासरे व बागड़ी मोहल्ले की ढढ्ढा कोटड़ी में पर्युषण प्रवचन में कहा कि जैन आगमों में श्रेष्ठ कल्पसूत्र में जैन धर्म के तीर्थंकरों के आदर्श, मुनि व साध्वीवृंद की मर्यादा, नियम व कायदों के साथ श्रावक के बेहतर सांसारिक व धार्मिक-आध्यात्मिक जीवन का संदेश है।
उन्होंने कहा कि जैन धर्म की सभी बातें धर्म-आध्यात्मक के साथ पूर्ण वैज्ञानिक है। देश-विदेश के वैज्ञानिकों ने शोध से भगवान महावीर व अन्य तीर्थंकरों, आचार्यों, उपाध्यायों के बताएं संदेश युगों-युगों तक जीव मात्र की रक्षा के साथ मानवीयता और मोक्ष की साधना का संदेश देंते रहेंगे। पर्युषण पर्व के दौरान कल्पसूत्र में आए उदाहरणों, महापुरुषों की गाथाओं पर चिंतन मनन करते हुए लोक व परलोक को सुधारने, कर्मबंधनों से बचने के प्रयास व प्रयत्न करें।
ढढ्ढा कोटड़ी में साध्वीश्री सौम्यगुणा म.सा. ने कल्पसूत्र का वाचन विवेचन करते हुए भगवान महावीर की माताजी त्रिशला देवी को स्वप्न में दिखाई दिए 14 वस्तुओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गर्भ में बच्चे पर उसकी माता व वातावरण का प्रभाव रहता है। माता के धार्मिक, संस्कारित होने व गर्भावस्था में धार्मिक, आध्यात्मिक क्रियाओं में लगने से बच्चा भी धार्मिक व संस्कारित बनेगा। सुगनजी महाराज के उपासरे में साध्वीश्री संवेज्ञ प्रज्ञा ने, रांगड़ी चैक की तपागच्छीय पौषधशाला में साध्वीश्री श्रमणी प्रज्ञा ने तथा उदयरामसर के जैन मंदिर में साध्वीश्री संयम प्रज्ञा ने त्रिशाला माता को दिखाई दिए स्वप्नों का वर्णन किया। सभी स्थानों पर शुक्रवार को भगवान महावीर का जन्म कल्याणक मनाया जाएगा।
लाचार बीमार श्रावक श्राविकाएं देव दर्शन से धन्य हुए
खरतरगच्छ युवा परिषद के अध्यक्ष राजीव खजांची व सचिव मनीष नाहटा के नेतृृत्व में टीम के पदाधिकारियों ने गुरुवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों में लाचार, बीमार व किसी कारण वश मंदिरों में दर्शन पूजा नहीं करने जा सकने वाले श्रावक-श्राविकाओं को जैन विधि के अनुसार पूजन करवाया। पूजन के दौरान घर में पर्युषण पर्व के दौरान देव दर्शन-पूजन से वे धन्य हो गए। उनके परिजनों ने भी के.यू.के. इस कार्य को अनुकरणीय बताया।
प्रवर्तिनी साध्वीश्री शशि प्रभा म.सा. का 75 वां जन्म दिन
जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के वरिष्ठ साध्वी प्रवर्तिनी शशि प्रभा म.सा. के 75 जन्म दिवस पर खरतरगच्छ युवा परिषद के अध्यक्ष राजीव खजांची व सचिव मनीष नाहटा ने देव, गुरु व धर्म की कृृपा से प्रतिवर्ष 75 बुजुर्गों के घरों में जाकर पूजा व दर्शन करवाने, जैन मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाकर उसको स्वच्छ करने, सभी धर्म समुदाय के साधु साध्वियों के लिए उपकरण भंडार की स्थापना करने, आयम्बिल तप करने व 75 दिन ब्रह्मचर्य का पालन करने का संकल्प दिलाने की कार्य योजना प्रस्तुत की। जिसकी अनुमोदना साध्वीवृृद व उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने की।
नाल में पूजा व प्रसाद आज
नाल की दादाबाड़ी में अमावस्या पर शुक्रवार को पूजा व प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। दोपहर एक बजे पुरानी जेल रोड से नाल के लिए बसें रवाना होगी।
विशेष अंगी
नाहटा मोहल्ले के भगवान आदि नाथ मंदिर में वरिष्ठ श्रावकों ने तथा भगवान शांतिनाथ मंदिर में ज्ञान वाटिका के बच्चों ने विशेष श्रृृंगार किया। पर्युषण पर्व के दौरान सुगनजी महाराज के भगवान अजीत नाथ मंदिर, क्षमा कल्याणजी महाराज मंदिर और अन्य मंदिरों में अंगी व पूजा का आयोजन 2 सितम्बर तक चलेगा।
बोहरों के सेहरी के उपासरे व मंदिर के जीर्णोंद्धार की विनती
जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के पूर्व मंत्री बीकानेर निवासी, सूरत प्रवासी तनसुखराय नाहटा ने प्रवर्तिनी साघ्वीश्री शशि प्रभा म.सा. से बोहरों की सेहरी के उपासरे व मंदिर के जीर्णोंद्धार की विनती की। उन्होंने बताया कि जीर्णोद्धार के लिए राशि भी संकलित की हुई है। जीर्णोंद्धार कमेटी के कुछ ट्रस्टियों के निधन के कारण संचित राशि का सदुपयोग आवश्यक है।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...