twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
महिला अधिकारी से दुर्व्यवहार के विरोध में सीएम को ज्ञापन
जयपुर। स्वर्णकार समाज के
प्रतिनिधि मण्डल ने राजस्थान के
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास
स्थान पर सरदारशहर में नायब
तहसीलदार के पद पर कार्यरत श्रीमती
प्रतिज्ञा सोनी के साथ गत दिनों वकीलों
द्वारा अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाते हुए
कार्यवाही की मांग की और इस
विषय पर ज्ञापन दिया। कार्यवाहक
तहसीलदार प्रतिज्ञा सोनी नायब
तहसीलदार राजकीय कार्य का निष्पादन
कर रही थी तो कुछ वकीलों ने उनके
कार्यस्थल पर दुव्र्यवहार, गाली गलौच,
व्य ितगत टिप्पणी के साथ ही डराया
धमकाया और जान से मारने की धमकी
दी। इस संबंध में प्रतिज्ञा सोनी द्वारा
सरदारशहर पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज
करवाई थी। मु यमंत्री महोदय ने पूरे
विषय को सुना और संबंधित अधिकारियों
को कार्यवाही करने के लिये निर्देश दिया।
प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व त्रिलोकचंद
कड़ेल प्रदेशाध्यक्ष सर्व स्वर्णकार समाज
नेतृत्व विकास संस्था ने किया। इनके
साथ पुखराज बुटण, बिरदीचंद रोडा,
राजकुमार कड़ेल, महेन्द्र डांवर, दिव्यांश
कड़ेल आदि शामिल थे।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...