सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।
🙏
कश्मीर से कन्याकुमारी तक लहर-लहर लहराए तिरंगा 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
🙏
कश्मीर से कन्याकुमारी तक लहर-लहर लहराए तिरंगा 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
कश्मीर से कन्याकुमारी तक लहर-लहर लहराए तिरंगा 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
कश्मीर से कन्याकुमारी तक लहर-लहर लहराए तिरंगा 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
बीकानेर। भारत सरकार द्वारा
ऐतिहासिक निर्णय लेकर जम्मू कश्मीर राज्य से
धारा 370 और 35 ए हटाने के निर्णय का
बीकानेर में भी व्यापक स्वागत हुआ है।
भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने यह घोषणा
होने के बाद जश्न मनाया और एक दूसरे को
मिठाई खिलाई।
राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास का ये स्वर्ण पल हमारे मनमस्तिष्क में हमेशा के लिए अंकित हो जाएगा - सिद्धि कुमारी।
एक देश, एक संविधान, एक निशान, एक कानून आज जन संघ के समय से संजोया हुआ करोड़ों भारतियों का सपना साकार हुआ है,धारा 370 और 35A की समाप्ति पर पूरे देश को हर्दय से बधाई व माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी,गृहमंत्री अमित शाह जी का धन्यवाद। - सिद्धि कुमारी, विधायक
एक देश, एक संविधान, एक निशान, एक कानून आज जन संघ के समय से संजोया हुआ करोड़ों भारतियों का सपना साकार हुआ है,धारा 370 और 35A की समाप्ति पर पूरे देश को हर्दय से बधाई व माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी,गृहमंत्री अमित शाह जी का धन्यवाद। - सिद्धि कुमारी, विधायक
सार्दुल कालोनी में बालू की दुकान के आगे चौक में पूर्व पार्षद छाया गुप्ता की तरफ से सचिन गुप्ता और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। राजू भाटिया, कमल थानवी, सतीश, चांद महाराज, जोकी कपूर आदि ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कालोनी में वाहन रैली निकाली।
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा शहर के
हृदय स्थल कोटगेट पर मिठाईयां बांटी गई और
जमकर आतिशबाजी करते हुए पटाखे छोड़े
गए। इस अवसर पर अध्यक्ष रघुराज सिंह
राठौड़ सचिव पं. जयदेव शर्मा, उपाध्यक्ष विष्णु
पुरी, हेतराम गौड़, मखनलाल अग्रवाल,
घनश्याम लखाणी, रोहित कच्छावा, सुरेन्द्र
पटवा, गिरधारी लाल अग्रवाल, भंवरङ्क्षसह
राजपुरोहित, शंकरलाल पाणेचा, रतनलाल
सोमाणी, कैलाश अग्रवाल व मणिशंकर
राजपुरोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक
राष्ट्रहित की इस ऐतिहासिक खुशी में शामिल
हुए।
भाजपा शहर जिला
भाजपा के शहर जिला महामंत्री पाबूदान सिंह
राठौड़ ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी का
एजेण्डा था तथा यह फैसला लागू होने से राज्य
का तेज विकास होगा तथा आतंकवाद पर
काबू पाने में आसानी होगी।
बीकानेर पश्चिम
बीकानेर पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक
डॉ गोपाल कृष्ण जोशी ने जम्मू-कश्मीर से
धारा 370 हटाने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते
हुए कहा कि इतिहास में आज का दिन काफी
गौरवशाली दिन के रुप में याद किया जाएगा।
यह निर्णय भारतीय संघ की क्षेत्रीय, राजनीतिक
और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है।
इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह बधाई के
पात्र है। पूर्व पार्षद गोकुल जोशी ने कहा पांच
अगस्त का दिन देश के इतिहास में एक ऐसे
दिन के तौर पर दर्ज होगा जो समूचे भारतीय
संघ पर संसद की संप्रभुता की मोहर लगाता है।
भारतीय जनता पार्टी शहर
भारतीय जनता पार्टी शहर उपाध्यक्ष दिनेशसिंह
भदौरिया ने केन्द्र सरकार के निर्णय का स्वागत
करते हुए कहा कि इस फैसले से कश्मीर में
आतंकवाद व लगाववाद पर रोक लगेगी और
विकास तेज होगा। उन्होंने तिरंगा झण्डा फहरा
कर निर्णय का स्वागत किया तथा रात्रि में दीये
जलाये। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल
लगाया और मिठाई बांटी।
भाजपा ने मनाई होली दीवाली
एक साथ
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश
आचार्य व जिला उपाध्यक्ष वेद व्यास के
संयोजन में एक विशाल रैली का आयोजन
किया गया डीजे के साथ देश भक्ति गीतों के पर
नाचते गाते कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में
आमजन गोकुल सर्किल से रवाना होकर
नत्थूसर गेट,बारह गवाड़,मोहता चौक,
तेलीवाड़ा,जोशिवाड़ा, कोटगेट, से सादुल सिंह
सर्किल पहुंचे जहां एक दूसरे को मिठाइयाँ
खिलाकर व पटाख़े फोड़कर, गुलाल लगाकर
जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य
ने कहा भाजपा ने जो कहा वो कर दिखाया
भाजपा वोट बैंक के लिए नही राष्ट्रहित के लिए
कदम उठा रही है इस कार्यक्रम में मोहन
सुराणा,पाबूदान सिंह, भूपेंद्र शर्मा,सुरेश
शर्मा,डॉ. मीना आसोपा,असद रजा,रामकुमार
व्यास,हेमंत कच्छावा, रोहितास व्यास,सोनू
चड्डा,सोहन सिंह,दुष्यंत तंवर,पवन
सुथार,अनिल हर्ष के साथ बड़ी सं या में
भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अभाविप
एबीवीपी के साथ बीकानेर शहर के सभी
महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा मूर्ति सर्किल
पर एकत्रित होकर आतिशबाजी करके भारत
माता की जय... यह कश्मीर हमारा है... के नारे
लगाए गए युवाओं ने एक दूसरे को बधाई दी,
पटाखे छोड़े, गुलाल लगाकर तथा मिठाई
बांटकर भारत सरकार का आभार जताया।
कार्यक्रम में धीरज पंडित, प्रेरणा पारीक, पूनम
घिंटाला, काननाथ गोदारा, धनंजय सारस्वत,
बीरबल कुमावत, यश उपाध्याय, महिपाल
सिंह, योगेंद्र तथा शिमला कुमारी आदि छात्र
नेता उपस्थित रहे।
आज का दिन ऐतिहासिक - रांका
पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह
द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसले का स्वागत
किया है। रांका ने बताया कि जम्मू कश्मीर से
हटाई गई धारा 370 के निर्णय से देश में
विकास और भी तेज गति से होगा। आज का
दिन स्वतंत्रता दिवस की भांति ऐतिहासिक दिन
माना जाएगा। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष
किसन चौधरी, शहर उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा,
रमेश सैनी, पार्षद राजेन्द्र शर्मा, भगवतीप्रसाद
गौड़, विकास पंचारिया, गौरीशंकर देवड़ा,
सुरेश शर्मा, मालमसिंह आदि मौजूद रहे।
स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा
केन्द्र सरकार का निर्णय-जोशी
भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक
अविनाश जोशी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370
एवं 35ए हटाए जाने को केन्द्र सरकार का
ऐतिहासिक निर्णय बताया है तथा कहा है कि
देश के इतिहास में 5 अगस्त का दिन स्वर्णिम
अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र
सरकार ने देशहित को सर्वोपरि मानते हुए यह
निर्णय लिया है।
धरणीधर में मनाया जश्न
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आरती आचार्य के
नेतृत्व में भाजपाइयों ने पटाख़े फोड़कर व
मिठाई बांटकर जश्न मनाया। आरती आचार्य ने
कहा पूरे राष्ट्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक
है उपमहापौर अशोक आचार्य, दुर्गाशंकर
आचार्य, किशोर आचार्य, कांता श्रीमाली,
राजकुमारी मारू, अनुराधा आचार्य, शालिनी
श्रीमाली, मालचंद सुथार, इंद्रा व्यास, सुशीला
बोड़ा, उमा पुरोहित ने भी एक दूसरे को मिठाई
खिलाकर बधाई दी।
कश्मीर में धारा 370 हटाने
पर प्रसन्नता
मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के उपाध्यक्ष गणेश
लाल सहदेवड़ा कहा कि कश्मीर से धारा
370 हटाने की घोषणा से स्वर्णकार समाज में
काफी हर्ष और उत्साह है। महान क्रांतिकारी
देश के सर्वोच्च नेता सरदार पटेल, श्यामा
प्रसाद मुखर्जी के आज सपने पूरे होने पर सभी
भारतीयों को गर्व महसूस हो रहा है।
किसान मोर्चा ने फोड़े पटाखे,
बांटी मिठाई
भाजपा किसान मोर्चा बीकानेर शहर ने
सादुलसिंह सर्किल पर पटाखे फोड़े ओर
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर इस
फैसले पर जश्न मनाया मोर्चा शहर जिलामंत्री
रजनीकांत सारस्वत ने कहा कि इस फैसले से
भारत देश मे एक राष्ट्र एक विधान लागू होगा
और कश्मीर विकास की ओर आगे बढ़ेगा।
सांसद सेवा केन्द्र में मनाया जश्न
सासंद सेवा केन्द्र, बीकानेर में मिठाइयां
बाँटकर व फटाखे छोड़कर जश्न मनाया,
जिसमें सेवा केन्द्र के प्रभारी अनिल कुमार
धर्ट, निजी सहायक श्याम सुन्दर जालानी,
जेठमल मेघवाल, राजा उपाध्याय, लक्ष्मण
कुमार, रमेश कुमार, भंवानीशंकर, ताराचंद,
विजयराज आजाद, चेतन कुमार, जगदीश
पेंटर, मनोज आदि ने भाग लिया और खुशिया
मनाई।
भाजपा जस्सूसर मंडल
जस्सूसर गेट पर मंडल अध्यक्ष विजय
उपाध्याय के नेतृत्व में पटाख़े फोड़ व मिठाईयां
बांट कर सभी आमजन को बधाई देकर ढोल
नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। मंडल
अध्यक्ष विजय उपाध्याय ने कहा कि अब एक
ही देश में दो निशान, दो विधान व दो प्रधान
नहीं चलेंगे इस मौके पर दिनेश सांखला, महेंद्र
सिंह राठौड़, सुल्तान सिंह, जितेंद्र गहलोत,
घनश्याम लोहिया, आदि मंडल के पदाधिकारी
मौजूद रहे।
नापासर में खुशी का माहौल
नापासर। नापासर वासियों ने धारा 370 हटाने
के निर्णय का स्वागत करते हुए जश्न मनाया।
आमजन की प्रतिक्रिया थी कि मोदी सरकार
ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। आज का दिन
भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित
होगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत दैया ने
मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया। इस
मौके पर मंडल अध्यक्ष जसवंत दैया, राजाराम
ओझा, गोपीकिशन सोनी, चम्पालाल पारीक
आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई
वहीं पटाखे छोड़कर खुशियां मनाई। नापासर
संघर्ष समिति की ओर से आतिशबाजी कर
मिठाई बांटी गई एवं भारतमाता के जयकारे
लगाये गये। समिति के महेश तिवाड़ी,
राजाराम चौधरी, विष्णु स्वामी, रामदेव
पांडिया, मनोज आसोपा, देवकिशन आसोपा,
लीलाधर, पारस जोशी आदि ने खुशी जाहिर
की।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...