राट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ईश्वर आईटीआई में प्रारंभ हुआ खेल सप्ताह
खेलों से सीखें उद्धेय, समय एवं तनाव प्रबंधन- कमल किराडू
बीकानेर। 29 अगस्त को राट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ईश्वर आईटीआई में खेल सप्ताह का
शुभारंभ हुआ । मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए संस्था सचिव कमल किराडू ने कहा कि खेल हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। किराडू ने कहॉ कि खेलों के माध्यम से युवा वर्ग अनुासन, लक्ष्य निर्धारण, मेहनत, प्रतिस्पर्द्धा, टीम भावना, तनाव प्रबंध, समय प्रबंध आदि घटकों को जान पाते हैं।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्राचार्य इंजी. एस.के.पंचारिया ने बताया कि एक सप्ताह तक विविध खेल प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही है जिसमें क्रिकेट, बेडमिंटन, चेस, फूटबाल आदि प्रमुख हैं। खेल समन्वयक एवं वरिठ व्याख्याता इंजीनियर इंतेखाब आलम उस्ता ने बताया कि प्रथम दिन बेडमिंटन प्रतियोगिताएॅ आयोजित की गयी। महिला वर्ग में सुश्री रुखसार खिलजी एवं सुश्री र्हिता प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रही। पुरु वर्ग के फाईनल मुकाबले 31 अगसत को होंगें। वरिठ व्याख्याता इंजीनियर मोहित श्रीमाली ने बताया कि दिनांक 30 अगस्त को धरणीधर मैदान पर क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होंगी जिसमें जूनियर एवं सिनियर वर्ग की दस टीमों के मैच होंगे। श्री मोहित श्रीमाली ने बताया कि इस खेल सप्ताह में कुल 125 विद्यार्थी भाग ले रहे है।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...