सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।
बीकानेर मंडल पर एक ही दिन में 554 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र
🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
बीकानेर मंडल पर एक ही दिन में 554 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र
बीकानेर मंडल पर आज दिनांक 28.08.2019 को रेलवे प्रेक्षागृह में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इंजिनियरिंग विभाग में रेलवे भर्त्ती बोर्ड अजमेर एवं रेलवे भर्त्ती सेल, जयपुर की परीक्षा में चयनित ग्रुप डी के 554 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। सभी कागजी औपचारिकताएं एक ही दिन में पूरा कर नियुक्ति पत्र दिए जाने का कठिन लेकिन अनूठा उदाहरण बीकानेर मंडल के कार्मिक शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रस्तुत किया है। मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी 554 अभ्यर्थियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र, नि:शुल्क यात्रा पास तथा वेलकम किट प्रदान किए और सभी नवनियुक्तों को संबोधित करते हुए रेलवे की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। साथ ही श्री श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि ट्रैकमेंटेनर पद बहुत ही जोखिम व कड़ी मेहनत वाला कार्य है। अत: सभी अभ्यर्थी पूरी सावधानी तथा नियमों का पालन करते हुए कार्य निष्पादन करें।
संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक ने उन्हें अपने कार्य व ड्यूटी के दौरान मोबाईल फोन से बचने की सलाह दी।
सभी अभ्यर्थियों को उनके निवास स्थान से निकटतम उपमंडलों पदस्थापित करने का प्रयास किया गया है। इन अभ्यर्थियों को बीकानेर लाईन, रतनगढ़, सादुलपुर सूरतगढ़, हनुमानगढ़, सिरसा तथा भिवानी उपमंडलों में लगाया गया है।
इस बार ट्रैकमेंटेनर जैसे कठिन कार्यवाले माने जाने वाले पद पर महिला महिला जाने वाले गढ़, सिरसा,िए । अभ्यर्थी भी सफल होकर बीकानेर मंडल पर नियुक्त हुई है।
अभ्यर्थियों को वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी श्री हर्षवर्द्धन नांगल, वरि. मंडल अभियंता (समन्वय), श्री एम.एम. उपाघ्याय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) श्री दामोदर लाल सहित इंजिनियरिंग तथा कार्मिक शाखा के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...